फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Drivers will put off duty plates while returning home.

बुधवार से नहीं कटेगा ऑटो चालकों का चालान

Tue, 16 Sep 2014 04:03 PM IST
Updated Tue, 16 Sep 2014 04:03 PM IST
विज्ञापन
Drivers will put off duty plates while returning home.

अगर आप दिल्ली में रहते हैं और देर तक घर से बाहर रहते हैं व घर आते वक्त ऑटो लेते हैं तो सावधान हो जाइए। दिल्ली में 17 सितंबर से आपको देर शाम ऑटो पकड़ने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ सकती है।

विज्ञापन


ऐसा इसलिए है कि 17 सितंबर से ऑटो वाले शाम के वक्त अपना काम खत्म कर लेने के बाद अपने ऑटो पर ऑफ ड्यूटी का बोर्ड लगा देंगे, जिससे सवारियां ना बैठाने पर उन्हें चालान ना कटवाना पड़े।
विज्ञापन


गौरतलब है कि अगर ऑटो रिक्शा चालक सवारी को बैठाने से मना कर दें तो दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने उनपर 2000 रुपए के चालान का प्रावधान किया हुआ है।

भारत मजदूर संघ के अध्यक्ष राजेंद्र सोनी ने बताया कि हम रिक्शा चालकों को फिल्हाल 100 ऐसे प्लेट्स जिसमें ऑफ ड्यूटी लिखा हो। ये प्लेट्स, ड्राइवर उस समय लगाएंगे जब शाम के वक्त वो अपना काम खत्म कर घर जा रहे होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

घर जाते हुए उस ओर की भी सवारी लेनी होगी

Drivers will put off duty plates while returning home.

सोनी ने दावा किया है कि इस बारे में पहले ही ट्रैफिक पुलिस से बात हो गई है। उन्होंने कहा कि ‌हमारी ट्रैफिक पुलिस से इस बारे में मीटिंग हो चुकी है और ट्रांसपोर्ट विभाग से भी हमने इजाजत मांग ली है।

ये निर्णय हमें इसलिए लेना पड़ा कि ट्रैफिक पुलिसकर्मी ड्रा‌इवरों का तब भी चालान काटते हैं जब उनकी कोई गलती नहीं होती। इस ऑफ ड्यूटी बोर्ड से ऑटो रिक्शा चालकों को बड़ी राहत मिलेगी।

इसके अलावा कोई ड्राइवर अगर कड़कड़डूमा में रहता है और साकेत में काम करता है तो उसे घर लौटते वक्त कड़कड़डूमा का भी बोर्ड लगाना होगा जिससे उधर जार रहे या‌त्री उसका लाभ ले सकें।

एक वरिष्ठ ट्रैफिक पुलिस अधिकारी ने बताया कि अगर चालक घर लौटते वक्त ऐसा कोई प्लेट लगाते हैं तो हमें इसमें कोई आपत्ति नहीं है। अगर ट्रांसपोर्ट विभाग कोई सुझाव व गाइडलाइन लेकर आता है तो इसे भी लागू किया जाएगा।

ऑल इंडिया दिल्ली ट्रांसपोर्टर्स कांग्रेस यूनियन के अध्यक्ष किशन वर्मा कि प्लेट लगाने की हम बहुत दिनों से कर रहे थे। उन्हें ट्रैफिक पुलिस के जवाब का इंतजार था। ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट कुछ समय से काम कर भी रहा है। किशन ये भी कहते हैं क‌ि बहुत से चालक शिकायत करते हैं‌ कि उनका लाइसेंस गलत तरीके से काट लिया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed