फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   driver kept driving the vehicle for four kilometers with the transporter hanging on the bonnet

जान से खिलवाड़: ट्रांसपोर्टर को बोनट पर लटकाकर चार किमी तक दौड़ाई गाड़ी, ओवरटेक करने को लेकर हुआ था विवाद

Mon, 18 Dec 2023 11:47 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Mon, 18 Dec 2023 11:47 PM IST
सार

पीड़ित विक्की ने बताया कि उसने रास्ते में चालक से कई बार टेंपो ट्रैवलर को रोकने के लिए कहा तो वह नोएडा जाकर ही रोकने की बात करने लगा। इस बीच कई राहगीरों ने ओवरटेक कर चालक को रुकने के लिए कहा, लेकिन आरोपी सुनने को तैयार नहीं था।

विज्ञापन
driver kept driving the vehicle for four kilometers with the transporter hanging on the bonnet
गाड़ी के बोनट पर लटका शख्स - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

दक्षिण दिल्ली के कोटला मुबारकपुर इलाके में रविवार रात सड़क पर हुए मामूली विवाद के बाद टेंपो ट्रैवलर चालक एक ट्रांसपोर्टर को बोनट पर लटकाकर चार किमी तक गाड़ी दौड़ाता रहा। मूलचंद ट्रैफिक लाइट के पास पीड़ित ट्रांसपोर्टर विक्की कुमार ने गाड़ी के सामने खड़े होकर चालक को रोकने का प्रयास किया था, लेकिन अचानक से चालक ने गाड़ी की गति बढ़ा दी। जान बचाने के लिए विक्की उछलकर वाइपर पकड़कर गाड़ी के बोनट पर लटक गया। चालक मूलचंद से गाड़ी भगाता हुआ आश्रम से आगे डीएनडी पुल के पास पहुंच गया। यहां कुछ राहगीरों ने बोनट पर लटके विक्की का वीडियो बनाना शुरू कर दिया। कुछ वाहन चालकों ने आरोपी को रोकने का प्रयास किया।

विज्ञापन


किसी तरह आरोपी ने गाड़ी को रोका। विक्की के उतरते ही आरोपी गाड़ी लेकर फरार हो गया। रास्ते में राहगीरों ने पीसीआर कॉल कर पुलिस को घटना की जानकारी दी। लाजपत नगर थाना पुलिस पहुंच गई। छानबीन में पता चला कि मामला दक्षिण जिले के कोटला मुबारकपुर थानाक्षेत्र का है।

विज्ञापन

बाद में पुलिस ने पीड़ित विक्की का बयान लेकर लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर लिया। आरोपी चालक मंगोलपुर कलां निवासी मनोज कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी की गाड़ी कब्जे में ले ली है। घटना के बाद विक्की का गाड़ी पर लटकने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।

ओवरटेक करने के प्रयास का किया था विरोध
पीड़ित विक्की कुमार ने बताया कि वह बिजवासन में रहता है। उसका ट्रांसपोर्ट का कारोबार है। उसका अपना कैंटर है। फिलहाल कैंटर द्वारका के सेक्टर-28 से निजी कंपनी का दूध लेकर गाजियाबाद जाता है। दो दिन से कैंटर पर नया चालक लड्डू आ रहा था। उसे रास्ता ठीक से पता नहीं था। रास्ता दिखाने के लिए विक्की खुद दो दिन से कैंटर में आ रहा था। रविवार को कैंटर साउथ एक्स फ्लाईओवर पर पहुंचा को बाईं ओर से टेंपो ट्रैवलर के चालक ने ओवरटेक करने का प्रयास किया। विक्की ने चलते कैंटर से ही इसका विरोध किया तो दोनों के बीच बहस होने लगी। टेंपो ट्रैवलर का चालक खतरनाक तरीके से गाड़ी आगे ले गया। विक्की ने मूलचंद ट्रैफिक लाइट के पास टेंपो ट्रैवलर को रुकवा लिया और चालक से नीचे उतरकर बातचीत के लिए कहने लगा। चालक टेंपो ट्रैवलर ले जाने लगा, तो विक्की उसके आगे आ गया और वाइपर पकड़कर बोनट पर लटक गया। चालक ने भी टेंपो ट्रैवलर को तेज गति से भगा लिया।

विज्ञापन

हाथ छूटते तो पीड़ित की जा सकती थी जान
विक्की ने बताया कि उसने रास्ते में चालक से कई बार टेंपो ट्रैवलर को रोकने के लिए कहा तो वह नोएडा जाकर ही रोकने की बात करने लगा। इस बीच कई राहगीरों ने ओवरटेक कर चालक को रुकने के लिए कहा, लेकिन आरोपी सुनने को तैयार नहीं था। विक्की ने बताया कि यदि उसके हाथ छूटते तो उसकी जान जा सकती थी। कई लोगों के दबाव के बाद आखिर आरोपी ने गाड़ी की रफ्तार धीमी की। विक्की के उतरते ही आरोपी गाड़ी लेकर फरार हो गया। पुलिस को कॉल करने के बाद विक्की घर चला गया। सोमवार को दिन में आकर उसने बयान दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed