फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Drive carefully, speed of accidents on roads increased in Delhi

Alert : संभलकर चलाएं वाहन... दिल्ली में सड़कों पर हादसों की बढ़ी रफ्तार, ट्रैफिक पुलिस तैयार कर रही है रिपोर्ट

Thu, 20 Feb 2025 05:22 AM IST
दुष्यंत शर्मा पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 20 Feb 2025 05:22 AM IST
सार

आनंद विहार बस अड्डा समेत पूरा इलाका रात को खतरनाक हो जाता है। अगर कश्मीरी गेट-आईएसबीटी से गुजर रहे हैं तो सावधानी से चलें। यहां पर तेज रफ्तार वाहनों से बचें। आजादपुर में भारी वाहनों से बचने की जरूरत है। 

विज्ञापन
Drive carefully, speed of accidents on roads increased in Delhi
demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रिंग रोड 24 घंटे और सातों दिन खतरनाक रहता है। वहीं आनंद विहार बस अड्डा समेत पूरा इलाका रात को खतरनाक हो जाता है। अगर कश्मीरी गेट-आईएसबीटी से गुजर रहे हैं तो सावधानी से चलें। यहां पर तेज रफ्तार वाहनों से बचें। आजादपुर में भारी वाहनों से बचने की जरूरत है। 

विज्ञापन


जी हां, दिल्ली पुलिस की ट्रैफिक यूनिट पहली बार इस तरह की खास रिपोर्ट (1 जनवरी से 31 दिसंबर 2024) तैयार कर रही है।रिपोर्ट में सड़क दुर्घटनाओं को लेकर दिल्ली का पूरा खाका तैयार किया गया है कि सबसे ज्यादा सड़क दुर्घटनाएं कहां होती हैं और कहां सबसे ज्यादा मौत होती हैं। 
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस के अतिरिक्त आयुक्त (ट्रैफिक) सत्यबीर कटारा ने इस तरह की रिपोर्ट -24 तैयार करने की पुष्टि की है।दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि हिट एंड रन वाली (गंभीर दुर्घटनाएं) दुर्घटनाएं सबसे ज्यादा आईएसबीटी-कश्मीरी गेट पर होती हैं। यहां वर्ष 2024 में 6 गंभीर व एक साधारण दुर्घटना हुई। इनमें छह लोगों की मौत हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद वजीराबाद व सेक्टर-23 पेट्रोल पंप का नंबर आता है। वजीराबाद में आठ, इनमें पांच गंभीर और तीन साधारण सड़क दुर्घटनाएं हुईं। इनमें पांच लोगों की मौत हुई थी। सेक्टर-23 में पांच दुर्घटनाएं हुई। इनमें पांच लोगों की मौत हुई।

आनंद विहार आईएसबीटी पर पिछले वर्ष हुईं थी 12 दुर्घटनाएं
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों के अनुसार, रात में आनंद विहार की सड़कें जानलेवा बन जाती हैं। आनंद विहार आईएसबीटी पर पिछले वर्ष कुल 12, जिनमें छह गंभीर व छह साधारण दुर्घटनाएं हुई थीं। इनमें छह लोगों की मौत हुई थी। इसके बाद रजोकरी फ्लाईओवर का नंबर आता है। रजोकरी पर वर्ष 2024 में कुल 11 सड़क दुर्घटनाएं हुई थी, जिनमें छह लोगों की मौत हुई। आजादपुर सब्जी मंडी पर 10 जबकि यशोभूमि कन्वेंशन सेंटर पर हुई 9 दुर्घटनाओं में छह-छह लोगों की मौत हुई। 

भारी वाहन यहां सबसे ज्यादा लोगों की लेते हैं जान
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, सड़क दुर्घटनाओं के विश्लेषण से पता लगा है कि भारी वाहनों ने वर्ष 2024 में सबसे ज्यादा लोगों की जानें आजादपुर सब्जी मंडी, पुल प्रह्लादपुर की ट्रैफिक लाइट, आदर्श नगर, लिबासपुर बस स्टैंड और सराय काले खां पर ली हैं।

पैदल यात्रियों के लिए ये सड़कें खतरनाक
पैदल यात्रियों के लिए सबसे ज्यादा खतरनाक आईएसबीटी-कश्मीरी गेट, आनंद विहार आईएसबीटी और आजाद सब्जी मंडी हैं। वर्ष 2024 में तीन जगहों पर 7-7 लोगों की मौत हुई। आईएसबीटी व आनंद विहार आईएसबीटी पर गत वर्ष 12-12 और आजादपुर सब्जी मंडी पर 11 दुर्घटनाएं हुईं।

वजीराबाद में दोपहिया वाहन सवारों की सबसे ज्यादा मौत 
दोपहिया वाहन सवारों की सबसे ज्यादा मौत वजीराबाद में होती है। यहां पर वर्ष 2024 में हुईं 11 सड़क दुर्घटनाओं में सात लोगों की मौत हुई। अक्षरधाम पर हुईं 10 सड़क दुर्घटनाओं में 10 लोगों और चंदगी राम अखाड़े के पास हुईं सात दुर्घटनाओं में 6 लोगों की मौत हुई है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार आंकड़ों की रिपोर्ट से पता लगा है कि रिंग रोड हमेशा खतरनाक रहता है। वर्ष 2024 में रिंग रोड पर 19, आउटर रिंग रोड व जीटीके रोड पर क्रमश: 15 व 13 सड़क दुर्घटनाएं हुई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed