फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Drinking water crisis in Delhi deepens due to increase in ammonia level in Yamuna

Delhi: यमुना में अमोनिया का स्तर बढ़ने से पेयजल संकट गहराया, इन इलाकों में वाटर सप्लाई होगी प्रभावित

Tue, 24 Dec 2024 06:39 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेवटर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेवटर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 24 Dec 2024 06:39 AM IST
सार

दिल्ली जल बोर्ड ने बताया कि जल आपूर्ति को संतुलित करने के प्रयास किए जा रहे हैं। हालांकि, जब तक यमुना का प्रदूषण स्तर नियंत्रित नहीं होता, तब तक पेयजल संकट से निजात मिलना मुश्किल है।

विज्ञापन
Drinking water crisis in Delhi deepens due to increase in ammonia level in Yamuna
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Freepik

विस्तार

यमुना नदी में अमोनिया का स्तर बढ़ने के कारण राजधानी में पेयजल संकट गहरा गया है। जलाशय में अत्यधिक अमोनिया के चलते वजीराबाद जल शोधक संयंत्र को संचालित करने के लिए मुनक नहर से पानी लाने का फैसला किया गया है। इससे हैदरपुर, बवाना और द्वारका जल शोधक संयंत्रों के संचालन पर असर पड़ा है।

विज्ञापन


इस कारण इन संयंत्रों में जल उत्पादन में 5 से 10 प्रतिशत तक की कमी हो गई है। इन संयंत्रों में मुनक नहर से कच्चा पानी उपलब्ध कराया जाता है। दिल्ली जल बोर्ड के अनुसार, वजीराबाद जलाशय में यमुना का पानी सामान्य से कई गुना अधिक अमोनिया स्तर के साथ पहुंच रहा है। यह एक जहरीला रसायन है, जिसे जल शोधक संयंत्र पूरी तरह से शुद्ध नहीं कर पाते। यह स्थिति पानी को पेयजल मानकों के लिए अनुपयुक्त बना देती है। वजीराबाद जल शोधक संयंत्र इस प्रदूषित पानी को शुद्ध करने में असमर्थ है। ऐसे में मुनक नहर से पानी लाकर इस संयंत्र को चलाने का निर्णय लिया गया, जो उत्तरी और नई दिल्ली क्षेत्रों में जल आपूर्ति करता है।
विज्ञापन


हैदरपुर-फेज-एक और दो जल संयंत्रों से जुड़े क्षेत्रों में पीतमपुरा, शालीमार बाग, सरस्वती विहार, मंगोलपुरी, जनकपुरी, तिलक नगर और दिल्ली कैंट शामिल हैं। बवाना जल संयंत्र के तहत सुल्तानपुर डबास, कुतुबगढ़ और कराला जैसे क्षेत्र भी संकटग्रस्त हैं। द्वारका जल संयंत्र से जुड़े पूरे द्वारका क्षेत्र, आईजीआई एयरपोर्ट और नजफगढ़ में भी जल आपूर्ति प्रभावित हो रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली जल बोर्ड ने बताया कि जल आपूर्ति को संतुलित करने के प्रयास किए जा रहे हैं। हालांकि, जब तक यमुना का प्रदूषण स्तर नियंत्रित नहीं होता, तब तक पेयजल संकट से निजात मिलना मुश्किल है। जल संकट के कारण प्रभावित इलाकों में टैंकरों की मांग बढ़ गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed