फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Dr. Ajay is raising the flame of literacy among poor children with the service of patients

सरोकारः मरीजों की सेवा के साथ गरीब बच्चों में साक्षरता की लौ जगा रहे हैं डॉ. अजय

Sun, 20 Dec 2020 06:00 AM IST
दुष्यंत शर्मा अभिषेक पांचाल, नई दिल्ली
अभिषेक पांचाल, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 20 Dec 2020 06:00 AM IST
विज्ञापन
Dr. Ajay is raising the flame of literacy among poor children with the service of patients
डॉ. अजय कुमार - फोटो : amar ujala

डॉक्टरों को भगवान का दर्जा दिया जाता है। इस समय वे कोरोना जैसी बीमारी से जान की बाजी लगाकर अग्रिम पंक्ति में जूझ रहे हैं। वहीं पूर्वी दिल्ली नगर निगम की मोबाइल हेल्थ सर्विसेज के इंचार्ज डॉ. अजय कुमार मरीजों की सेवा के साथ अपने सामाजिक सरोकार भी बखूबी निभा रहे हैं। वे 10 साल से झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले बच्चों को निशुल्क शिक्षा दे रहे हैं। यही नहीं, गर्मी के छुट्टियों में वे अपने खर्च पर बच्चों को दिल्ली से बाहर का टूर भी कराते हैं। प्रचार-प्रसार से दूर रहकर वे यह सब कुछ व्यक्तिगत स्तर पर ही करते हैं।

विज्ञापन


पूर्वी दिल्ली के नंद नगरी इलाके में रहने वाले डॉ. अजय कुमार (46) फिलहाल एक डिस्पेंसरी में तैनात हैं। वे रोज मरीजों का इलाज करते हैं। ड्यूटी के बाद वे रोज बच्चों को पढ़ाते हैं। डॉ. अजय के मुताबिक, वे करीब 45 बच्चों को पढ़ाते हैं। जब उन्होंने इसकी शुरुआत की थी तो ये बच्चे तीसरी-चौथी कक्षा में थे। अब ये 11वीं और 12वीं कक्षा में आ गए हैं। इनमें से कई बच्चों का प्रदर्शन काफी बेहतर है।
विज्ञापन


डॉ. अजय के मुताबिक, इनके लिए उन्होंने नंद नगरी इलाके की एक डिस्पेंसरी में कक्षा बना रखी है। बच्चों के मनोरंजन के लिए भी वे कई प्रकार की गतिविधियां करते हैं। सभी बच्चे बेहद गरीब परिवारों से हैं। किसी के पिता रिक्शा चलाते हैं तो किसी के पिता दिहाड़ी मजदूर हैं। इनका सामर्थ्य कुछ खरीदने का नहीं है। इसलिए वे उन्हें पठन-पाठन की सामग्री भी उपलब्ध कराते हैं, ताकि उनके पढ़ने से घरवालों को कोई परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


जाति और धर्म के बंधन तोड़ने की भी शिक्षा
डॉ. अजय ने बताया कि वे बच्चों को सर्वधर्म समभाव का पाठ पढ़ाते हैं। उन्होंने बच्चों को सिखाया है कि बिना किसी जाति और धर्म में बंधे एक अच्छा इंसान बनना चाहिए। जीवन में पहला धर्म मानवता है। उनकी इस शिक्षा का बच्चों पर काफी अच्छा प्रभाव पड़ा है। ये सभी धर्मों को समान मानते हैं और एक-दूसरे के त्यौहारों में शामिल भी होते हैं। 


बच्चों के जन्मदिन भी मनाते हैं
डॉ. अजय ने बताया कि वे हर साल इन बच्चों को दिल्ली से बाहर के प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों पर लेकर जाते हैं। साथ ही इन बच्चों का जन्मदिन भी मनाते हैं। इस क्षेत्र में रहने वाले बच्चों को सलाह और मार्गदर्शन की आवश्यकता थी। उन्हें उम्मीद है कि इस सहारे से ही ये गरीब बच्चे चमक उठेंगे और भविष्य में बदलाव के वाहक बनेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed