{"_id":"ec55540a7606f02b5dda62098c8d7b18","slug":"dowry-case-in-delhi-hindi-news-jn","type":"story","status":"publish","title_hn":"80 साल की सास और पति को कैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
80 साल की सास और पति को कैद
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 03 Sep 2014 04:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली में अस्सी साल की महिला और उसके बेटे को दहेज प्रताड़ना का दोषी ठहराते हुए महिला कोर्ट ने दो साल कैद और जुर्माने की सजा सुनाई है।
विज्ञापन
तीस हजारी स्थित महानगर दंडाधिकारी एकता गाबा ने प्रेमो देवी और उसके बेटे राजेश कुमार को दहेज के लिए प्रताड़ित करने और विश्वासघात का दोषी ठहराते हुए शनिवार को सजा सुनाई।
विज्ञापन
अदालत ने राजेश के चचेरे भाई को साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया। अदालत ने मां-बेटे पर पांच-पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया है।
यह राशि पीड़िता को मुआवजे के तौर पर दी जाएगी। अभियोजन के मुताबिक अनीता ने जुलाई 1996 में प्रेमो देवी और राजेश के खिलाफ जनकपुरी थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी।
विज्ञापन