फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Door-to-door screening for breast, cervical and oral cancer will be done.

National Cancer Awareness Day : घर-घर जाकर होगी स्तन, सर्वाइकल और ओरल कैंसर की जांच; आएंगी आशा वर्कर

Thu, 07 Nov 2024 03:22 AM IST
दुष्यंत शर्मा राकेश शर्मा, नई दिल्ली
राकेश शर्मा, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 07 Nov 2024 03:22 AM IST
सार

आशा वर्कर घर-घर जाकर 30 साल से अधिक के सभी लोगों की जांच करेंगी। जांच के दौरान यदि कोई संदेह नजर आता है तो इन लोगों को आगे की जांच के लिए प्राथमिक चिकित्सालय भेजा जाएगा। जांच में कैंसर की पुष्टि होने के बाद अस्पताल में पूरा इलाज किया जाएगा। 

विज्ञापन
Door-to-door screening for breast, cervical and oral cancer will be done.
स्तन कैंसर

विस्तार

देश में सबसे ज्यादा पाए जाने वाले ओरल, स्तन और सर्वाइकल कैंसर की पहचान घर-घर जाकर की जाएगी। आशा वर्कर घर-घर जाकर 30 साल से अधिक के सभी लोगों की जांच करेंगी। जांच के दौरान यदि कोई संदेह नजर आता है तो इन लोगों को आगे की जांच के लिए प्राथमिक चिकित्सालय भेजा जाएगा। जांच में कैंसर की पुष्टि होने के बाद अस्पताल में पूरा इलाज किया जाएगा। 

विज्ञापन


विशेषज्ञों की माने तो यह तीनों कैंसर देश में होने वाले कुल मामलों में सबसे अधिक है। महिलाओं में होने वाले कुल कैंसरों में 50 फीसदी मामले स्तन और सर्वाइकल कैंसर से जुड़े होते हैं।  एम्स के डॉ. बीआर अम्बेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की डॉ. पल्लवी शुक्ला ने बताया कि इन तीनों कैंसर की रोकथाम के लिए नेशनल प्रोग्राम फॉर प्रीवेंशन एंड कंट्रोल ऑफ नॉन कम्युनिकेबल डिजीज में राष्ट्रीय स्तर पर कार्यक्रम चलाया जा रहा है।
विज्ञापन


इसके लिए देशभर में सात केंद्र बनाए गए हैं। इनमें से एम्स दिल्ली भी एक केंद्र है। उन्होंने कहा कि यह प्रोग्राम शुरू हो गया है। इसके तहत घर घर जाकर जांच होनी है। इन तीनों कैंसर की रोकथाम संभव है। शुरुआती दौर में इन कैंसर को पकड़ लिया जाए तो इलाज उपलब्ध है। कैंसर के पीछे एक बहुत बड़ा कारण तंबाकू और धूम्रपान का इस्तेमाल है। आंकड़े बताते हैं कि भारत में करीब 13 साल की उम्र के बाद तंबाकू का सेवन तेजी से बढ़ता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

स्तन कैंसर

  • महिलाओं में सबसे ज्यादा होने वाला कैंसर है। यह पुरुषों में भी पाया जा सकता है
  • कैंसर स्तन में स्तन पर गांठ, स्तन की त्वचा में बदलाव, निपल से असामान्य स्राव और दर्द के लक्षण दिख सकते हैं

सर्वाइकल कैंसर 

  • सर्वाइकल कैंसर (सर्विक्स) होने का प्रमुख कारण एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) का संक्रमण है। इसके होने पर शुरू में कोई लक्षण दिखाई नहीं देते, लेकिन समय के साथ निजी अंग से असामान्य रक्तस्राव, दर्द या शौच में कठिनाई हो सकती है। 

ओरल कैंसर

  • मुंह में होने वाला यह कैंसर मुंह, जीभ, गालों के अंदर, मसूड़ों या तालु (पालेट) में उत्पन्न हो सकता है। इस कैंसर के होने के पीछे तंबाकू, शराब का सेवन और एचपीवी संक्रमण प्रमुख कारण हो सकता है। मुंह में घाव, लाल या सफेद धब्बे, दर्द या सूजन, निगलने में कठिनाई, और आवाज में बदलाव इसके लक्षण हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed