फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Door-to-door campaign of drug de-addiction team in Rahpua village, villagers made aware

Delhi NCR News: रहपुआ गांव में नशा मुक्ति टीम का डोर-टू-डोर अभियान, ग्रामीणों को किया जागरूक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पिनगवां। नूंह जिले को नशामुक्त बनाने की दिशा में पुलिस लगातार जागरूकता अभियान चला रही है। इसी कड़ी में गांव रहपुआ में नशा मुक्ति टीम ने डोर टू डोर अभियान चलाकर ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया। यह जानकारी पुलिस प्रवक्ता कार्यालय से प्राप्त हुई। अभियान एसपी नूंह डॉ. अर्पित जैन के कुशल निर्देशन में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत चलाया जा रहा है। उप-पुलिस अधीक्षक तावडू अभिमन्यु लोहान के नेतृत्व में गठित टीम ने गांव में घर-घर जाकर सर्वे किया और लोगों से संवाद स्थापित किया। टीम ने ग्रामीणों को बताया कि नशा व्यक्ति के शरीर, परिवार और समाज तीनों का सबसे बड़ा दुश्मन है। यह न केवल स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाता है, बल्कि युवाओं के भविष्य को भी अंधकारमय बना देता है। नशा मुक्ति टीम ने युवाओं से विशेष अपील करते हुए कहा कि वे पढ़ाई, खेलकूद और अपने सपनों पर ध्यान दें तथा नशे जैसी बुरी आदतों से दूर रहें। साथ ही यदि गांव या आसपास किसी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि दिखाई दे तो तुरंत पुलिस को सूचना दें। टीम ने कहा कि नशामुक्त समाज ही स्वस्थ और सुरक्षित समाज की पहचान है। नशे से दूर रहकर ही देश की प्रगति और सुरक्षा सुनिश्चित की जा सकती है। ग्रामीणों ने भी अभियान की सराहना करते हुए सहयोग का भरोसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article