फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   door opened Under the pretext of buying a dog, rape of minor girl

कुत्ता खरीदने के बहाने खुलवाया दरवाजा, नाबालिग छात्रा से गैंगरेप

Fri, 15 Jan 2016 11:34 PM IST
Updated Fri, 15 Jan 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
door opened Under the pretext of buying a dog, rape of minor girl

जगतपुरी इलाके में कुत्ता लेने के बहाने घर में घुसे जीजा के तीन दोस्तों ने 10वीं की छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। छात्रा का भाई उसे बचाने आया तो आरोपियों ने उसे जमकर पीटा और जुबान बंद रखने की धमकी दी।

विज्ञापन


पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी हनी, पुनीत और अर्जुन को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के मुताबिक मूलरूप से मेरठ निवासी छात्रा (15) परिवार के साथ जगतपुरी इलाके में अपनी बहन व जीजा के साथ रहती है और सरकारी स्कूल में पढ़ती है।
विज्ञापन


छात्रा का भाई भी उसी इलाके में रहता है। उसके जीजा का कुत्ते खरीदने और बेचने का काम है। आरोप है कि गत शनिवार को उसकी बहन और जीजा किसी काम से बाहर गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

घर में छात्रा व बहन के दो मासूम बच्चे मौजूद थे

door opened Under the pretext of buying a dog, rape of minor girl

घर में छात्रा व बहन के दो मासूम बच्चे मौजूद थे। इसी बीच उसके जीजा के तीन दोस्त हनी, पुनीत और अर्जुन उसके घर पहुंच गए और कुत्ता लेने की इच्छा जाहिर कर दरवाजा खुलवा लिया।


आरोपियों ने बच्चों को एक कमरे में बंद कर छात्रा के साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। इसी दौरान किसी तरह छात्रा ने अपने भाई को सूचना दी।

वह घर पहुंचा तो आरोपियों ने उसकी पिटाई कर दी और जुबान बंद रखने की धमकी देते हुए फरार हो गए। इधर, जीजा और बहन के घर पहुंचने पर मामले की सूचना पुलिस को दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed