डॉक्टर से मिली दूसरी अल्ट्रासाउंड मशीन, सालों से चल रहा था खेल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खांडसा रोड स्थित भाटिया अल्ट्रासाउंड में शुक्रवार को एक स्टिंग में बेनकाब हुए डॉक्टर राजीव भाटिया की निशानदेही पर पुलिस ने देर रात उसकी कोठी से दूसरी अल्ट्रासाउंड मशीन भी जब्त कर ली।
मशीन बरामद होने के बाद इस मामले में कई और खुलासे करने के लिए पुलिस जांच में जुट गई है। शनिवार को पुलिस ने आरोपी डॉक्टर को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत पर भेज दिया गया।
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की टीम के स्टिंग ऑपरेशन के बाद डॉक्टर राजीव भाटिया को लिंग परीक्षण जांच के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। इस दौरान अल्ट्रासाउंड मशीन बरामद की गई थी।
पूछताछ के दौरान आरोपी ने पुलिस को बताया कि इस खेल को वह अपनी कोठी पर पिछले कई सालों से अंजाम दे रहा था। आरोपी सुशांतलोक फेज एक में 347बी स्थित कोठी में भ्र्रूण जांच करता था।
पडोसियों को भी नहीं थी खेल की खबर
वह कॉल पर गर्भवती महिलाओं को बताता था कि उन्हें जांच के लिए कहां आना है। इसके बाद आरोपी डॉक्टर की निशानदेही पर शुक्रवार देर रात पुलिस ने उसकी कोठी पर छापा मारकर वैसी ही दूसरी अल्ट्रासाउंड मशीन भी बरामद कर ली।
छापेमारी के दौरान डॉक्टर की पत्नी और बेटा कोठी पर थे। जांच के दौरान पता चला कि आरोपी ने यहां किसी स्टाफ को भी नहीं रखा था। पुलिस की मानें तो कोठी पर सालों से चल रहे इस खेल की पड़ोसियों को भी जानकारी नहीं थी।
छापेमारी के बाद पड़ोसियों ने लिंग परीक्षण जांच के बारे में कोई भी जानकारी न होने की बात कही। मामले की जांच कर रहे एएसआई सत्यवान के मुताबिक डॉक्टर की कोठी के अलावा डायग्नोस्टिक सेंटर की तलाशी ली जाएगी। पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है।