{"_id":"5c733033bdec22578f2aa2b8","slug":"do-not-tried-to-memorize-business-studies","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजनेस स्टडी को रटने की भूल न करें, सीबीएसई विशेषज्ञों ने बच्चों के सवाल पर दी सलाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजनेस स्टडी को रटने की भूल न करें, सीबीएसई विशेषज्ञों ने बच्चों के सवाल पर दी सलाह
Mon, 25 Feb 2019 05:39 AM IST
राजेश सैनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: राजेश सैनी
Updated Mon, 25 Feb 2019 05:39 AM IST
विज्ञापन
exam
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नागेश तिवारी: क्या सीबीएसई ने जियोग्रॉफी के कुछ चैप्टर में कुछ पेज हटाए हैं? क्या उनमें से प्रश्न पूछे जाएंगे। सिविक्स में भी समस्या आ रही है कि कौन से चैप्टर में से क्या याद करें?
उत्तर: जियोग्राफी में से हटाए गए अध्यायों और पृष्ठों में से प्रश्न नहीं पूछे जाएंगे। सिविक्स के सभी अध्यायों को याद करें।
अमरदीप : 12वीं का कॉमर्स का छात्र हूं। यह बताएं कि बिजनेस स्टडी को कैसे समझूं व याद करूं? केस स्टडी को कैसे हल किया जाए?
उत्तर: बिजनेस स्टडीज को रटने की भूल बिल्कुल न करें। बिजनेस स्टडीज को समझने के लिए एनसीईआरटी की किताब सर्वोत्तम है। प्वाइंट्स की एक सूची बनाकर उन्हें याद करें तथा लिखकर प्रैक्टिस करें।
कार्तिकेय सिंह: 12वीं का छात्र हूं। क्या अब भी तैयारी करके 95 फीसदी अंक प्राप्त किए जा सकते हैं?
उत्तर: अभी भी समय है, जब छात्र बेहतर अभ्यास व तैयारी करके अच्छे अंक प्राप्त कर सकते हैं।
मानस: 10वीं का छात्र हूं? मैं सामाजिक विज्ञान की तैयारी कैसे करूं?
उत्तर: एनसीईआरटी की किताबें पढ़ें और विषय को समझकर सीखने का प्रयास करें। एनसीईआरटी की किताब के हर एक अध्याय में पर्याप्त प्रश्न दिए गए हैं, उन प्रश्नों को हल करने का प्रयास करें। बीते सालों के प्रश्न पत्रों तथा सीबीएसई सैंपल पेपर को हल करने का प्रयास करें। किसी भी विषय को अधूरा मत छोड़ें।
विज्ञापन
पंकज: मैं कक्षा 12वीं का छात्र हूं। गणित विषय की तैयारी कैसे की जा सकती है?
उत्तर: गणित में अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए सूत्रों तथा प्रमेय का अधिक से अधिक अभ्यास करें। एनसीईआरटी की पुस्तकों में दिए गए प्रश्नों को हल करना ना भूलें। गणित से डरें नहीं, अपना आत्मविश्वास बना कर रखें। तनाव ना लें, संतुलित भोजन लें और व्यायाम करें। पढ़ाई के बीच में ब्रेक अवश्य लें।
नोट: 10वीं और 12 वीं के बोर्ड परीक्षार्थी अपने सवाल इस ई-मेल aucbsehelp@gmail.com पर भेज सकते हैं। उनके सवालों के जवाब सीबीएसई विशेषज्ञों से पूछकर अमर उजाला के साप्ताहिक कॉलम में प्रकाशित किए जाएंगे।