फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Do not reach hospital directly for AIIMS OPD in delhi, better to call first

एम्स ओपीडी के लिए सीधे न पहुंचें अस्पताल, पहले फोन कर लें जानकारी

Wed, 24 Jun 2020 08:07 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Wed, 24 Jun 2020 08:07 PM IST
सार

  • सीमित संख्या में पुराने रोगियों के लिए हो रही ओपीडी सेवा की शुरुआत, जल्दी ही अन्य लोगों के लिए भी खोले जाने की संभावना
  • सोशल डिस्टेंसिंग बनाये रखने के लिए प्रति विभाग केवल 15 मरीजों को ही बुलाया जायेगा   

विज्ञापन
Do not reach hospital directly for AIIMS OPD in delhi, better to call first
aiims - फोटो : file photo

विस्तार

दिल्ली के एम्स अस्पताल में गुरुवार से ओपीडी सेवाओं की शुरुआत हो रही है। लेकिन इसके लिए आप सीधे अस्पताल न पहुंचें क्योंकि अभी ओपीडी सेवा सभी कैटेगरी के मरीजों के लिए शुरू नहीं की जा रही है।

विज्ञापन


पहले से इलाज करा रहे मरीजों के लिए सबसे पहले ओपीडी सेवाओं  की शुरुआत हो रही है। इसके लिए भी पहले अस्पताल में फोन कर समय लेना पड़ेगा।

अगर सब कुछ ठीक-ठाक रहा तो जल्दी ही यह सभी मरीजों के लिए खोल दी जायेगी। सीधे काउन्टर पर पहुंचकर कोई ओपीडी सेवा प्राप्त नहीं की जा सकेगी। 

कोरोना संक्रमण से बचने के लिए एम्स में 24 मार्च से ओपीडी सेवाएं बंद कर दी गई थीं। एम्स के सीनियर डॉक्टर विजय कुमार के मुताबिक इलाज के दौरान कोरोना संक्रमण से बचने के लिए पूरी सावधानी बरती जाएगी।

विज्ञापन


अस्पताल आने वाले सभी मरीजों का तापमान चेक किया जायेगा। कोरोना से संबंधित कोई लक्षण न होने वाले मरीजों को ही ओपीडी के अंतर्गत इलाज किया जायेगा।

इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग बनाये रखने के लिए प्रति विभाग केवल 15 मरीजों को ही बुलाया जायेगा। स्थिति के हिसाब से इस संख्या में बढ़ोतरी की जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

देशभर से आते हैं मरीज

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में पूरे देश से मरीज इलाज के लिए आते हैं। राजधानी के साथ-साथ आसपास के एनसीआर एरिया से भी भारी संख्या में लोग इलाज के लिए एम्स का रुख करते हैं। यही कारण है कि यहां मरीजों की बड़ी भीड़ रहती है। 


एम्स अस्पताल के सैकड़ों स्वास्थ्यकर्मी और उनके परिवार के सदस्य भी कोरोना पॉजिटिव पाए गये हैं। इस तरह लगभग 1300 लोग संक्रमित हो चुके हैं।

कोरोना के कारण अस्पताल के एक मेस के एक कर्मचारी की मौत भी हो गई थी। यही कारण है कि ओपीडी सेवाओं की शुरुआत में अस्पताल काफी सावधानी बरत रहा है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed