{"_id":"639760862a13974d9719ce56","slug":"do-not-ignore-the-swelling-in-jaw-it-may-be-ameloblastoma","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: जबड़े में सूजन को न करें अनदेखा, हो सकता है एमेलोब्लास्टोमा, सफदरजंग अस्पताल पहुंचा मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: जबड़े में सूजन को न करें अनदेखा, हो सकता है एमेलोब्लास्टोमा, सफदरजंग अस्पताल पहुंचा मरीज
Mon, 12 Dec 2022 10:40 PM IST
अनुराग सक्सेना
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Mon, 12 Dec 2022 10:40 PM IST
सार
सफदरजंग अस्पताल के रेडियोलॉजी विभाग के वरिष्ठ डॉक्टर अनुज अग्रवाल ने बताया कि अस्पताल में करीब 30 साल का एक मरीज अमेलोब्लास्टोमा से पीड़ित आया है। अस्पताल में ऐसे मामले साल में एक-दो ही आते हैं। यह समस्या किसी को भी हो सकती है।
विज्ञापन
जबड़ा सूजन हो सकती है जानलेवा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जबड़े में यदि सूजन हो तो इसे अनदेखा न करें, यह अमेलोब्लास्टोमा हो सकता है। इससे पीड़ित एक मरीज सफदरजंग अस्पताल में आया है। जल्द ही अस्पताल के मैक्सिलोफेशियल विभाग में इसकी सर्जरी होगी। इस दौरान उनका जबड़ा पूरी तरह से काटकर हटाया जाएगा।
विज्ञापन
सफदरजंग अस्पताल के रेडियोलॉजी विभाग के वरिष्ठ डॉक्टर अनुज अग्रवाल ने बताया कि अस्पताल में करीब 30 साल का एक मरीज अमेलोब्लास्टोमा से पीड़ित आया है। अस्पताल में ऐसे मामले साल में एक-दो ही आते हैं। यह समस्या किसी को भी हो सकती है। इसमें जबड़े में कोई दर्द नहीं होता, केवल सूजन होती है। आमतौर पर लोग इसे सामान्य समझते हैं और नजरअंदाज कर देते हैं और यह धीरे-धीरे बढ़ने लगता है। इसका उपचार केवल ऑपरेशन ही है।
विज्ञापन
बता दें कि अमेलोब्लास्टोमा एक दुर्लभ प्रकार का ट्यूमर है, जोकि जबड़े में शुरू होता है। अक्सर यह दांत या दाढ़ के पास होता है। यह ऐसी कोशिकाओं से बना होता है, जो दांतों को सुरक्षित रखते हैं। इस ट्यूमर की वजह से दर्द या सूजन हो सकती है और चेहरे का रूप बदल सकता है। यदि लंबे समय तक इस समस्या का इलाज नहीं किया गया तो यह कैंसर में बदल सकता है, इसके बाद यह लिम्फ नोड्स या फेफड़ों में भी फैल सकता है।
विज्ञापन