Delhi: मुंबई मेट्रो की लाइन-3 की कमान संभालेगी DMRC, संचालन और रखरखाव के लिए लगाई न्यूनतम बोली, 10 साल का करार
दिल्ली मेट्रो की तरफ से मुंबई में दक्षिण से उत्तर तक की इस लाइन पर कुल 27 स्टेशनों से यात्रियों को कई सुविधाएं मुहैया कराई जाएगी। इसके लिए डीएमआरसी ने 10 वर्षों के लिए अनुबंध किया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) ने मुंबई मेट्रो की 33.5 किलोमीटर लंबी लाइन (आरे से कफ परेड तक) के संचालन और रखरखाव के लिए न्यूनतम बोली लगाकर एक और कदम आगे बढ़ाया है। दिल्ली मेट्रो की तरफ से मुंबई में दक्षिण से उत्तर तक की इस लाइन पर कुल 27 स्टेशनों से यात्रियों को कई सुविधाएं मुहैया कराई जाएगी। इसके लिए डीएमआरसी ने 10 वर्षों के लिए अनुबंध किया गया है।
अनुबंध के तहत दिल्ली मेट्रो के पास परिचालन और सुरक्षा प्रबंधन, मेट्रो संपत्तियों की देखरेख, राजस्व संग्रह, स्टेशनों और भवनों में सिविल मरम्मत, प्रशिक्षण, विपणन एवं बिक्री सहित कई दूसरी जिम्मेवारियां सौंपी गई हैं। हाउसकीपिंग, सुरक्षा गार्ड, कॉल सेंटर, बागवानी, पार्किंग सहित दूसरी सुविधाएं नियोक्ता की तरफ से प्रदान की जाएगी। डीएमआरसी के कार्यकारी निदेशक (कॉरपोरेट कम्युनिकेशन) अनुज दयाल ने बताया कि यह करार 10 साल के लिए किया गया है। भारतीय उपमहाद्वीप में सबसे बड़ी मेट्रो प्रणाली का संचालन और रखरखाव के अपने अनुभव का दिल्ली मेट्रो अब मुंबई मेट्रो कॉरिडोर भी करेगा। इस पहल के बाद डीएमआरसी ने दुनिया के कई शहरों में काम करने वाली फ्रांस के प्रतिष्ठित सार्वजनिक परिवहन ऑपरेटर केओलिस को भी पीछे छोड़ दिया। मुंबई मेट्रो में फिलहाल तीन लाइनों पर निर्माण चल रहा है।
परिचालन के बाद परामर्श में भी बढ़ रहे हैं दिल्ली मेट्रो के कदम
दिल्ली मेट्रो धीरे-धीरे दुनिया भर में परामर्श के क्षेत्र में अपने कदम बढ़ा रही है। कई मेट्रो परियोजनाओं के लिए सलाहकार होने के साथ ही दिल्ली मेट्रो, मुंबई और पटना मेट्रो के निर्माण में शामिल है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ढाका में डीएमआरसी फिलहाल सलाहकार के तौर पर कार्यरत है। एक सलाहकार के रूप में अपनी उपस्थिति को बढ़ाने के लिए दिल्ली मेट्रो दुनिया भर में मेट्रो परियोजनाओं के लिए सक्रिय रूप से बोली लगा रही है। तेल अवीव (इज़राइल), अलेक्जेंड्रिया (मिस्र), बहरीन, मॉरीशस और हो ची मिन्ह सिटी (वियतनाम) में मेट्रो परियोजनाओं के लिए बोली लगाने की प्रक्रिया में दिल्ली मेट्रो शामिल है।