{"_id":"60d007d08ebc3e0d927af178","slug":"dmrc-to-open-more-and-more-vaccine-centre-at-its-project-sites-for-its-labours-so-that-projects-dont-get-halt","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली मेट्रो: डीएमआरसी अपने निर्माण साइट पर खोलेगा ज्यादा से ज्यादा वैक्सीन सेंटर, मजदूरों को होगा लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली मेट्रो: डीएमआरसी अपने निर्माण साइट पर खोलेगा ज्यादा से ज्यादा वैक्सीन सेंटर, मजदूरों को होगा लाभ
Mon, 21 Jun 2021 09:00 AM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Mon, 21 Jun 2021 09:00 AM IST
सार
दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने यह निर्णय लिया है कि वह अपने निर्माण साइट पर ही मजदूरों के लिए वैक्सीन केंद्र खोलेगा। जिससे काम करने वाले मजदूरों को वैक्सीन के लिए न भटकना पड़े और आसानी से उन्हें वैक्सीन लगे और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।
विज्ञापन
delhi metro
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोविड महामारी की दूसरी लहर के दौरान तमाम बाधाओं के बावजूद दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन(डीएमआरसी)ने फेज-4 के तीनों कॉरिडोर पर निर्माण कार्य की रफ्तार पर ब्रेक नहीं लगने दिया। आगे भी ऐसा ही चलता रहे इसके लिए जरूरी है कि मेट्रो के काम में लगे मजदूरों को वैक्सीन लगे।
विज्ञापन
यही वजह है कि दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने यह निर्णय लिया है कि वह अपने निर्माण साइट पर ही मजदूरों के लिए वैक्सीन केंद्र खोलेगा। जिससे काम करने वाले मजदूरों को वैक्सीन के लिए न भटकना पड़े और आसानी से उन्हें वैक्सीन लगे और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। डीएमआरसी जल्द ही प्रोजेक्ट साइट पर ज्यादा से ज्यादा वैक्सीन केंद्र खोलने वाला है।
विज्ञापन
इसके लिए डीएमआरसी ने पहले से ही तैयारियां शुरू कर ली हैं। वह अपने मजदूरों को लगातार वैक्सीन के लिए जागरूक करने के लिए काम कर रहा है और इसके फायदे बता रहा है। डीएमआरसी ने बयान जारी करते हुए कहा है कि कई निर्माण साइट पर पहले से ही वैक्सीनेशन सेंटर मौजूद हैं, जहां मजदूरों को विशेष तौर पर वैक्सीन लगाए जा रहे हैं। अब इन सेंटरों की संख्या में वृद्धि की जाएगी ताकि ज्यादा से ज्यादा वर्कर को जल्द वैक्सीन लग सके।
विज्ञापन
सिग्नेचर ब्रिज के पास बनेगा यमुना पर दिल्ली मेट्रो का पांचवा ब्रिज
मजलिस पार्क-मौजपुर, तुगलकाबाद-एयरोसिटी और जनकपुरी पश्चिम-आरके आश्रम कॉरिडोर पर फेज-4 के तहत करीब 65 किलोमीटर का निर्माण 2025 तक पूर होने की संभावना है। सिग्नेचर ब्रिज पर(मौजपुर-मजलसि पार्क)कॉरिडोर पर यमुना के ऊपर मेट्रो के पांचवे पुल का निर्माण भी किया जा रहा है।
मजलिस पार्क-मौजपुर कॉरिडोर पर भी लॉकडाउन में श्रमिकों की कमी के बावजूद कार्य किए गए। यमुना नदी पर सिग्नेचर ब्रिज के समीप दिल्ली मेट्रो के पांचवे पुल का निर्माण भी किया जा रहा है। इस कॉरिडोर के पूरा होने से पिंक लाइन पर मेट्रो कनेक्टिविटी का रिंग पूरा हो जाएगा।
जनकपुरी (पश्चिम)और कृष्णा पार्क एक्सटेंशन के बीच फेज-4 के पहले भूमिगत सहित इस कॉरिडोर पर सुरंग के 500 मीटर के दायरे में निर्माण सहित कई कार्यों को अंतिम रूप दिया गया। मुकरबा चौक पर फेज-4 के पहले टी-गर्डर का निर्माण किया गया। तुगलकाबाद-एयरोसिटी कॉरिडोर पर पंचशील पार्क स्थित कास्टिंग यार्ड पर क्रेन पार्क करने के साथ साथ कई उपकरण भी लगाए गए। यू-गर्डर और खंभों की कास्टिंग का निर्माण जारी है।
यमुना पर निर्मित मेट्रो ब्रिज
. ब्लू लाइन के यमुना बैंक स्टेशन के पास 698.8 मीटर का निर्माण पूरा होने के बाद मई, 2009 में हुई शुरुआत
. पिंक लाइन पर निजामुद्दीन पर 602.8 मीटर लंबाई वाले ब्रिज की 31 दिसंबर, 2018
. मजेंटा लाइन पर कालिंदी कुंज में 572 मीटर लंबे पुल की शुरुआत, 25 दिसंबर, 2017 में हुई
. रेड लाइन पर शास्त्री पार्क में 553 मीटर के दिसंबर, 2002 में शुरू किया गया
. सिग्नेचर ब्रिज में 560 मीटर लंबे पुल का यमुना पर निर्माण किया जा रहा है। 2023 में इसकी शुरुआत होने की उम्मीद है।