{"_id":"682740982c04f1ac860e2ad5","slug":"dmrc-issued-advisory-due-to-disruption-in-service-on-yellow-line-tomorrow-2025-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली मेट्रो के यात्री ध्यान दें : आज यलो लाइन की टाइमिंग में है बदलाव, कुछ जगह सुबह होगी देरी; एडवाइजरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली मेट्रो के यात्री ध्यान दें : आज यलो लाइन की टाइमिंग में है बदलाव, कुछ जगह सुबह होगी देरी; एडवाइजरी
Sat, 17 May 2025 12:47 AM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: अनुज कुमार
Updated Sat, 17 May 2025 12:47 AM IST
सार
दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने एडवाइजरी जारी की है। यलो लाइन पर शनिवार 17 मई को सुबह होने वाले रखरखाव कार्य के कारण मेट्रो सेवा प्रभावित रहेगी। इसके चलते मेट्रो की टाइमिंग में बदला हुआ है।
विज्ञापन
Delhi Metro Train
- फोटो : Amar Ujala/Amar Sharma
विस्तार
दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने यलो लाइन पर कश्मीरी गेट और सेंट्रल सेक्रेटेरिएट के बीच शनिवार 17 मई को सुबह होने वाले रखरखाव कार्य के कारण मेट्रो सेवाओं को नियंत्रित करने की घोषणा की है।
विज्ञापन
सुबह 6:25 बजे तक इस खंड पर मेट्रो ट्रेनें 35 मिनट के अंतराल पर चलेंगी। हालांकि, यलो लाइन के बाकी हिस्सों पर सामान्य सेवाएं जारी रहेंगी। डीएमआरसी ने बताया कि मिलेनियम सिटी सेंटर गुरुग्राम से समयपुर बादली के बीच पहली ट्रेनों के समय में कोई बदलाव नहीं होगा।
विज्ञापन
इसी तरह, समयपुर बादली और विश्वविद्यालय से सुबह की पहली ट्रेनें अपने निर्धारित समय पर चलेंगी। हालांकि, सेंट्रल सेक्रेटेरियट से समयपुर बादली की ओर जाने वाली पहली ट्रेन के समय में मामूली बदलाव किया गया है। अब यह ट्रेन सुबह 05:45 बजे के बजाय 05:55 बजे रवाना होगी।
विज्ञापन
डीएमआरसी ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे इस दौरान वैकल्पिक मार्ग के रूप में वायलेट लाइन का उपयोग करें, खासकर यदि वे कश्मीरी गेट, सेंट्रल सेक्रेटेरियट या मंडी हाउस के रास्ते यात्रा कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें: Delhi: धूल भरी आंधी से जहरीली हुई हवा, 278 दर्ज किया गया AQI; रविवार को मध्यम श्रेणी में पहुंचने की संभावना
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन