{"_id":"998a84141b607134fd2e6002f2832302","slug":"dmrc-contract-workers-protest-outside-kejriwal-s-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांन्ट्रेक्ट कर्मचारियों का केजरीवाल के घर के बाहर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांन्ट्रेक्ट कर्मचारियों का केजरीवाल के घर के बाहर हंगामा
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 02 Jan 2014 11:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के कांन्ट्रेक्ट कर्मचारियों ने गुरुवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के कौशांबी वाले घर के बाहर हंगामा किया। इन कर्मचारियों की मांग है कि इन्हें स्थायी नौकरी में रखा जाए।
विज्ञापन
100 से ज्यादा डीएमआरसी के कांन्ट्रेक्ट कर्मचारी घर के बाहर इक्ट्ठा होकर 'ठेकेदारी प्रथा बंद करो' का नारा लगा रहे थे।
दिल्ली मेट्रो रेल कामगार यूनियन के सदस्य नवीन ने बताया कि फिलहाल डीएमआरसी के अंतर्गत 10 हजार से ज्यादा ऐसे कर्मचारी हैं, जो लंबे समय से ठेकेदारी पर काम कर रहे हैं लेकिन उन्हें स्थायी नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने प्राइवेट कंपनियों पर आरोप लगाया कि वे लेबर कानून को तोड़ मरोड़ कर हमलोगों से डीएमआरसी के लिए ठेकेदारी पर काम करवा रहे हैं। नवीन ने आगे कहा कि ठेकेदारी में काम कर रहे कर्मचारियों में कई ऐसे हैं, जो 10 साल से ज्यादा समय से काम कर रहे हैं लेकिन इनको परमानेंट नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि केजरीवाल ने दिल्ली में ठेकेदारी प्रथा बंद करने के लिए कोई वादा नहीं किया है। हम यहां दिल्ली के मुख्यमंत्री के सामने अपनी मांगे रखने आए हैं।