फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   DMA launches Healthy Women Empowered Family Campaign

Delhi NCR News: डीएमए ने स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान किया शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Sep 2025 09:43 PM IST
विज्ञापन
नई दिल्ली। दिल्ली मेडिकल एसोसिएशन (डीएमए) ने बुधवार को स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान की शुरूआत की। इसकी शुरुआत मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज में सुबह 6 बजे सफाई अभियान से शुरू हुई। इसके बाद दिल्ली में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर और जन-जागरूकता अभियान चलाए गए। डीएमए अध्यक्ष डॉ. गिरीश त्यागी ने एक प्रेस वार्ता का आयोजन कर कहा कि स्वच्छ वातावरण बीमारियों को रोकने, बच्चों और महिलाओं के लिए सुरक्षित जीवनशैली तैयार करने और समाज को स्वस्थ बनाने का सबसे बड़ा आधार है। इसी दृष्टि से संस्था ने सेवा पखवाड़ा शुरू करने की घोषणा की है जो 17 सितंबर से 2 अक्तूबर तक चलेगा। डीएमए के मानद राज्य सचिव डॉ. सतीश लांबा ने बताया कि संगठन के 12 शाखाओं के माध्यम से महिलाओं के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देते हुए विभिन्न जांचें की गई। इनमें हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, ओरल और सर्वाइकल कैंसर, एनीमिया, टीबी, बच्चों की एएनसी चेकअप सहित कई सेवाएं शामिल रही। इसके अलावा डीएमए ने रक्तदान शिविर, किशोरियों के लिए मासिक धर्म स्वच्छता व पोषण पर सेमिनार और वर्कशॉप आयोजित होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed