दिल्ली में प्रतिबंध के बावजूद जमकर हुई आतिशबाजी, नहीं दिखी पुलिस की सख्ती, पसरी धुएं की चादर
पटाखों के प्रदूषण की वजह से कॉलोनियों में धुएं की चादर पसर गई। सड़कों से लेकर कॉलोनियों में पटाखों की अवैध बिक्री व उपयोग किया गया। ग्रीन पटाखों की जगह प्रदूषण फैलाने वाले अधिक पटाखों का प्रयोग हुआ। जिसके बाद दिल्ली-एनसीआर में शनिवार को प्रदूषण गंभीर स्तर पर पहुंच गया है।
आपको बता दें कि नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) ने दिल्ली-एनसीआर में 30 नवंबर तक सभी तरह के पटाखों की बिक्री या उपयोग के खिलाफ प्रतिबंध लगा रखा है।
दिल्ली में रात 10 बजे का एक्यूआई 454 था। जबकि शनिवार शाम को फरीदाबाद का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 378, गाजियाबाद का 456, ग्रेटर नोएडा का 394 और गुरुग्राम का 358 दर्ज किया गया था।
#WATCH Delhi: People burst firecrackers in South Extension area in South Delhi on #Diwali.
National Green Tribunal (NGT) has imposed a total ban on the sale or use of all kinds of firecrackers in Delhi-NCR till 30th November. pic.twitter.com/qBw8ADRpe4 — ANI (@ANI) November 14, 2020
#WATCH | People burst firecrackers in Pandav Nagar area of East Delhi on #Diwali.
— ANI (@ANI) November 14, 2020
National Green Tribunal (NGT) has imposed a total ban on the sale or use of all kinds of firecrackers in Delhi-NCR till November 30. pic.twitter.com/VHnTsp3NtW
वहीं, आईएमडी के क्षेत्रीय पूर्वानुमान केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने कहा कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण रविवार को हल्की बारिश भी हो सकती है। उन्होंने कहा कि दिवाली के बाद हवा की गति बढ़ने से दिल्ली-एनसीआर में वायु गुणवत्ता में सुधार हो सकता है। रविवार को हवा की अधिकतम गति 12 से 15 किलोमीटर प्रति घंटा रहने की उम्मीद है।