फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Divyang youth fired in the air police arrested the accused

Delhi Crime News: शरीर को लेकर कमेंट करने पर दिव्यांग युवक ने चलाई गोली, आरोपी गिरफ्तार

Mon, 03 Apr 2023 06:04 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Mon, 03 Apr 2023 06:04 PM IST
सार

गिरफ्तार आरोपी की पहचान रोहिणी सेक्टर छह निवासी हरमन प्रीत सिंह (28) के रूप में हुई है। उसने बताया कि आस पास रहने वाले लोग उसके शरीर को लेकर कमेंट करते रहते थे, जिससे वह परेशान था।

विज्ञापन
Divyang youth fired in the air police arrested the accused
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

रोहिणी नार्थ इलाके में शरीर को लेकर कमेंट करने पर एक युवक ने हवा में गोली चला दी। गनीमत रही कि गोली किसी को नहीं लगी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन कर गोली चलाने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवक दिव्यांग है। उसने बताया कि आस पास रहने वाले लोग उसके शरीर को लेकर कमेंट करते रहते थे, जिससे वह परेशान था। उसने लोगों को धमकाने के लिए गोली चलाई। पुलिस उस आरोपी की तलाश कर रही है, जिसने युवक को पिस्टल मुहैया करवाई है।

विज्ञापन


गिरफ्तार आरोपी की पहचान रोहिणी सेक्टर छह निवासी हरमन प्रीत सिंह (28) के रूप में हुई है। रविवार रात 10.45 बजे पुलिस को रोहिणी सेक्टर छह के एक पार्क के पास गोलीबारी किए जाने की जानकारी मिली। वहां पहुंचने पर पुलिस ने एक दिव्यांग युवक को पिस्टल लिए हुए देखा। पुलिस को छानबीन में पता चला कि युवक ने ही गोली चलाई है। पुलिस आरोपी युवक हरमन प्रीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उसके पास से पिस्टल बरामद कर लिया। उसके जेब से पुलिस ने चार खोखा और एक कारतूस बरामद किया। एक गोली पिस्टल में फंसी थी। जांच में पुलिस को पता चला कि गोलीबारी में कोई हताहत नहीं हुआ है। मौके पर पहुंची क्राइम टीम ने छानबीन करने के बाद मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन


पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसका मकसद किसी को मारना नहीं था। उसके शरीर को लेकर लोगों के कमेंट को लेकर वह परेशान था। वह इलाके में अपना दबदबा बनाने के लिए गोलीबारी की थी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि उससे पूछताछ करने के बाद उस आरोपी की पहचान कर ली गई है, जिसने युवक को पिस्टल मुहैया करवाया था। पुलिस उस आरोपी की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed