फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Distressed by his fiancée demands a young man took his own life by hanging himself

मंगेतर की मांगों के आगे हारा धर्मेंद्र: शादी से पहले रखी ऐसी शर्त, उसे पूरा करने को बनाया दबाव; युवक ने दी जान

Sun, 05 Jul 2026 06:38 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Akash Dubey Updated Sun, 05 Jul 2026 06:38 PM IST
सार

शाहदरा के जगतपुरी में धर्मेंद्र कुमार (29) ने फंदा लगाकर जान दे दी। परिजनों ने मंगेतर पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
Distressed by his fiancée demands a young man took his own life by hanging himself
शादी से मंगेतर के दबाव के चलते युवक ने दी जान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहदरा जिले की जगतपुरी में मंगेतर युवती की मांगों से परेशान होकर धर्मेंद्र कुमार (29) नामक युवक ने घर में फंदा लगाकर जान दे दी। शनिवार तड़के पिता बॉथरूम जाने के लिए उठे तो उन्होंने बेटे को फंदे से लटके पाया। फौरन उसे उतारकर परिजन नजदीकी हेडगेवार अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन

पुलिस को मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। परिजनों ने बेटे का मोबाइल फोन चेक किया तो उन्होंने पाया कि धर्मेंद्र ने आत्महत्या करने से पूर्व अपनी मंगेतर को 50 से अधिक कॉल किए थे। परिजनों ने मंगेतर पर दबाव बनाने का आरोप लगाकर जगतपुरी थाने में युवती के खिलाफ बेटे को आत्महत्या के लिए उकसाने की लिखित शिकायत दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, धर्मेंद्र परिवार के साथ गली नंबर-2, परवाना रोड, जगतपुरी इलाके में रहता था। इसके परिवार में पिता जितेंद्र पाल, मां रानी, एक बड़ा भाई व दो बहनें हैं। धर्मेंद्र ने अपनी मारुति ईको वैन खरीदी हुई थी। वह स्कूल में बच्चों का लाने ले जाने के लिए स्कूल कैब चलाता था। पिता ने बताया कि 12 अप्रैल 2026 को उन्होंने बेटे की सगाई विजय नगर, गाजियाबाद में की थी।

विज्ञापन

शादी करने के लिए युवती ने रखी ऐसी शर्त
सगाई के बाद धर्मेंद्र युवती से बातचीत करने लगा। इस दौरान युवती धर्मेंद्र पर दबाव बनाती थी कि जब वह उसकी बात मानेगा तब ही वह उससे शादी करेगी। युवती ने अपने परिवार को भी सगाई खत्म करने के लिए कह दिया था। इस पर 17 मई को धर्मेंद्र का परिवार गाजियाबाद युवती के घर पहुंचा और उनको मनाने का प्रयास किया था।

लगातार युवती बना रही थी दबाव
परिवार ने 26 नवंबर को शादी भी तय की हुई थी। इस बीच युवती लगातार धर्मेंद्र पर दबाव बना रही थी। मना करने पर वह रिश्ता खत्म करने की बात कर रही थी। शनिवार तड़के पिता बॉथरूम जाने के लिए पहली मंजिल पहुंचे तो देखा कि बेटा कमरे में पंखे से फंदे पर लटका था। पिता ने ही पुलिस को वारदात की जानकारी दी।

पुलिस ने रविवार को जीटीबी अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों के हवाले कर दिया गया है। धर्मेंद्र की मां रानी ने बेटे की मौत के लिए युवती को जिम्मेदार ठहराकर उसके खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की शिकायत थाने में दी है। जगतपुरी थाना पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed