{"_id":"6a5533b26e2fd12a7b0035c5","slug":"dispute-over-splashing-of-water-at-petrol-pump-youth-assaulted-case-registered-against-two-individuals-delhi-ncr-news-c-24-1-pal1005-125948-2026-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: पेट्रोल पंप पर पानी के छींटे पड़ने पर विवाद, युवक से मारपीट, दो पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: पेट्रोल पंप पर पानी के छींटे पड़ने पर विवाद, युवक से मारपीट, दो पर केस दर्ज
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। चांदहट थाना क्षेत्र के गांव सोल्डा में पेट्रोल पंप पर पानी की छींटे पड़ने को लेकर हुए विवाद में एक युवक के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। चांदहट थाना प्रभारी श्रीभगवान ने बताया कि गांव सोल्डा निवासी अभिनाश ने शिकायत दी कि 8 जुलाई को वह पेट्रोल पंप पर अपनी गाड़ी में तेल डलवा रहा था। इसी दौरान अभय सिंह और राजेश उर्फ दापु मोटरसाइकिल में तेल डलवाने पहुंचे। गाड़ी पीछे करते समय बारिश के पानी की छींटे पड़ने पर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। आरोप है कि दोनों युवकों ने डंडों से हमला कर दिया, जिससे अभिनाश के कान और हाथ में चोटें आई। पीड़ित ने जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया। पुलिस जांच में मारपीट की पुष्टि हुई, जबकि लूट की बात सामने नहीं आई। पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।