फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   disposal tank death in family given 10 lakh compensation in delhi

डिस्पोजल टैंक की सफाई में मृतकों के आश्रितों को दिए गए 10-10 लाख के चेक

Thu, 06 Apr 2017 01:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Thu, 06 Apr 2017 01:25 PM IST
सार


-डिस्पोजल टैंक की सफाई के दौरान एक ही परिवार के तीन लोगों की हुई थी मौत

विज्ञापन
disposal tank death in family given 10 lakh compensation in delhi

विस्तार

बाईपास रोड सेक्टर 31 में नगर निगम के डिस्पोजल टैंक की सफाई करने के दौरान जहरीली गैस में जान गंवाने वाले पिता-पुत्र और भतीजे के आश्रितों को निगम प्रशासन ने दस-दस लाख रुपये सहायता राशि के चेक वितरित किए।

विज्ञापन


बता दें कि गत 29 मार्च को सीवर सफाई के दौरान तीन सीवर कर्मियों राहुल, अतर सिंह और संतोष की मौत हो गई थी। सफाई कर्मचारी व सीवर मैन यूनियन ने आश्रितों को दस-दस लाख रुपये की सहायता राशि देने की मांग की थी।
विज्ञापन


निगमायुक्त सोनल गोयल ने यूनियन की मांग को जायज ठहराते हुए 10-10 लाख रुपये सहायता देने की घोषणा की थी। बुधवार को नगरपालिका कर्मचारी संघ के प्रदेशाध्यक्ष नरेश कुमार शास्त्री, नगर निगम सफाई कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष बलवीर बालगुहेर व सीवरमैन यूनियन के अध्यक्ष सुभाष फेंटमार ने निगम प्रशासन से मुलाकात की और मृतक कर्मियों के आश्रितों को मुआवजा दिलाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशासन के आदेश पर निगम के वित्त अधिकारी सतीश कुमार ने मृतकों के आश्रितों को 10-10 लाख रुपये के चेक प्रदान किए। इस मौके पर निगम की सीवरमैन यूनियन के राजू मंढोतिया, राजेंद्र चिंडालिया, ताराचंद ठेकेदार, गजन कीर, कुमर पाल बाल गुहेर आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed