फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Disgraceful: Eight months pregnant woman shot and killed.

शर्मनाक: आठ महीने की गर्भवती महिला को मार दी गोली

Sun, 28 Dec 2014 07:58 AM IST
Updated Sun, 28 Dec 2014 07:58 AM IST
विज्ञापन
Disgraceful: Eight months pregnant woman shot and killed.

नोएडा में बृहस्पतिवार सुबह सेक्टर-54 के अरण्य दृष्टि पार्क में मिली 30 वर्षीय महिला की हत्या सिर पर गोली मारकर की गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक महिला को आठ माह का गर्भ था।

विज्ञापन


हालांकि, उसके साथ दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई है। उसके वेजाइनल स्वैप और डीएनए के सैंपल ले लिए गए हैं।जानकारी के अनुसार शुक्रवार दोपहर पोस्टमार्टम किया गया।
विज्ञापन


पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों ने पोस्टमार्टम के समय से मौत का समय करीब डेढ़ दिन पहले बताया है। इससे अंदाजा लग रहा है कि बृहस्पतिवार सुबह पांच से छह बजे के बीच महिला की हत्या की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

शरीर पर चोट के निशान नहीं

Disgraceful: Eight months pregnant woman shot and killed.

मालूम हो कि सुबह दस बजे पार्क से सटे गैस गोदाम में कार्यरत कर्मी ने महिला का शव देखा था। सीओ द्वितीय क्षेत्र नोएडा डॉ. अनूप सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला के आठ माह का गर्भ होने की पुष्टि हुई है।

हालांकि, महिला से जबरदस्ती या उसके शरीर पर खरोंच या चोट के निशान नहीं हैं। केवल सिर पर गोली का निशान है। रिपोर्ट में बताया गया है कि गोली सिर पर काफी नजदीक से मारी गई है।

पुलिस के मुताबिक हत्या करने वाला करीबी हो सकता है, जो तड़के पांच से छह बजे के दौरान पार्क में लेकर आ गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed