फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Disclose the spoils of 20.5 million

20.5 लाख की लूट का खुलासा

Mon, 03 Nov 2014 11:01 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Mon, 03 Nov 2014 11:01 PM IST
विज्ञापन
Disclose the spoils of 20.5 million

पुलिस ने किसान बले सिंह से हुई 20.5 लाख लूट का खुलासा कर दिया है। दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है, जिनसे 48 हजार 400 रुपये बरामद किए गए हैं।

विज्ञापन


इनमें एक बीए और दूसरा 12वीं का छात्र है। इन्होंने रेकी की थी। बैंक में लगे सीसीटीवी की फुटेज केजरिए पुलिस इन तक पहुंची। लूट करने वाले तीनों बदमाश भागे हुए हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। लूटी गई बाकी रकम उन्हीं के पास है।
विज्ञापन


एसएचओ वीरेंद्र यादव ने बताया कि पकड़े गए सचिन गुर्जर और आदेश इकला गांव के हैं। सचिन बीए कर रहा है और आदेश 12वीं का छात्र है।

लूट करने वाले सचिन नाई निवासी चितहेड़ा गौतमबुद्धनगर, कुलदीप बागपत और नरेश भागे हुए हैं। सचिन नाई 2008 में मसूरी में हुई 18 लाख की लूट में जेल जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सचिन नाई से सचिन और आदेश की मुलाकात गौतमबुद्धनगर में हुई थी। सचिन और आदेश गौतमबुद्धनगर पढ़ने जाते हैं। तीनों दोस्त बन गए।

सचिन नाई को कहीं से पता चला कि किसान बले सिंह जमीन का सौदा करने के लिए 28 अक्तूबर को बैंक से साढ़े 20 लाख रुपये निकालेंगे। उसने सचिन और आदेश को 1-1 लाख रुपये देने का लालच दिया।


इनसे कहा कि दोनों बैंक में खड़े होकर रेकी करते रहना। वे बैंक के बाहर रहेंगे। जैसे ही किसान पैसे लेकर निकले, उन्हें सूचना दे देना। दोनों छात्र पहले से ही बैंक में पहुंच गए और रेकी करने लगे।

एसएचओ ने बताया कि  वारदात केबाद ही सचिन नाई परिवार के साथ घर से भाग गया।

काली शर्ट ने पकड़वाया
एसएचओ ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में सचिन काली शर्ट पहने हुए दिख रहा था। जब किसान ने सीसीटीवी फुटेज देखी तो उसने सचिन की पहचान लिया।

उसने बताया कि काली शर्ट पहने लड़का बैंक में था, जो उससे इतनी रकम निकालने के लिए पूछ रहा था। वह संदिग्ध था।

ये था मामला
28 अक्तूबर को मसूरी थाना क्षेत्र में किसान बले सिंह और उनकेदो बेटों से तीन बाइकर्स ने 20.5 लाख लूट लिए थे। वारदात दिनदहाडे़ हुई थी।

किसान गौतमबुद्धनगर में जमीन लेने केलिए ये पैसा बैंक से निकालकर ले जा रहे थे। ये रकम उन्हें अपनी जमीन के मुआवजे में मिली थी।
---
बहन की शादी में नहीं हो सका शरीक
आदेश ने पुलिस को बताया कि सोमवार को उसकी बहन की शादी थी, मगर गिरफ्तारी की वजह से बहन की शादी में शरीक नहीं हो सका। पुलिस को यह बताते हुए वह रोने लगा। कहने लगा कि उससे गलती हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed