फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Disabled teacher molested 19 girls

विकलांग टीचर ने किया 19 छात्राओं का यौन शोषण

Sat, 02 May 2015 01:35 PM IST
Updated Sat, 02 May 2015 01:35 PM IST
विज्ञापन
 Disabled teacher molested 19 girls

दिल्ली में म्युनिसिपल कॉरपोरेशन (एमसीडी) के एक स्कूल में 19 छात्राओं के यौन शोषण का मामला सामने आया है। आरोपी फतेहपुर बेरी के प्राथमिक विद्यालय का ही शारीरिक रूप से विकलांग म्यूजिक टीचर है।

विज्ञापन


पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जबकि टीचर को सस्पेंड कर दिया गया है। शिकायत में छात्राओं के परिजनों ने आरोप लगाया कि टीचर छात्राओं को होमवर्क नहीं होने पर गलत तरीके से दंडित करता था।
विज्ञापन


उन्हें क्लास के एक कोने में खड़ा होने के लिए कहा जाता और फिर उनके साथ आपत्तिजनक व्यवहार करता था। परिजनों के मुताबिक टीचर चौथी और पांचवीं क्लास की लड़कियों को अपनी गोद में बैठने के लिए भी कहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस मामले में आरोपी द्वारा छात्राओं पर बनाए गए वीडियो के संभावित पहलू की भी जांच कर रही है।

परिजनों के सामने ऐसे खुली पोल

 Disabled teacher molested 19 girls

इस घटना का पता तब चला जब इन लड़कियों के परिजनों ने उनके कुछ दिनों से तनावग्रस्त रहने का कारण जाना। छात्राओं ने बताया कि टीचर डांटने और एक्सरसाइज के बहाने उनसे छेड़छाड़ करता था।

इसके बाद परिजनों ने बाकी लड़कियों से बात की और पूरे प्रकरण को जाना। एक दिन एक लड़की ने रोते हुए स्कूल जाने से इनकार कर दिया।

उसकी मां ने जब कारण पूछा तो उसने बताया कि स्कूल का टीचर जान से मारने की धमकी देकर एक महीने से उसके साथ गलत काम कर रहा है। लड़की की मां ने यह बता अन्य पेरेंट्स को बताई और फिर पुलिस में मामला दर्ज कराया गया।

आरोपी टीचर स्कूल में पिछले 5 साल से है। म्युनिसिपल कॉरपोरेशन (एमसीडी) के अधिकारियों की माने तो उन्होंने पेरेंट्स की शिकायत के तुरन्त बाद ही टीचर को सस्पेंड कर दिया था।

मामले की जांच में जुटी पुलिस

 Disabled teacher molested 19 girls

पुलिस ने बच्चों की सुरक्षा से संबंधित यौन अपराध अधिनियम (POCSO) के तहत मामला दर्ज कर छात्राओं को काउंसलिंग के लिए भेज दिया है।

इसके अलावा पुलिस स्कूल प्रशासन से संपर्क कर टीचर के अन्य ठिकानो का भी पता लगाने की कोशिश कर रही है। वहीं पुलिस का कहना है कि आरोपी का एक निवास उस क्षेत्र में है, जहां ज्यादातर लड़कियां रहती हैं।

आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 354 (यौन शोषण) और 506 (जान से मारने की धमकी) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed