फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Directorate of Education takes concrete steps to stop enrollment of illegal Bangladeshi immigrants

Delhi: अवैध बांग्लादेशी छात्रों को नहीं मिलेगा स्कूल में प्रवेश, शिक्षा निदेशालय ने जारी किया ये आदेश

Mon, 23 Dec 2024 07:46 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: श्याम जी. Updated Mon, 23 Dec 2024 07:46 PM IST
सार

दिल्ली सरकार के शिक्षा निदेशालय ने अवैध बांग्लादेशी प्रवासियों के नामांकन को रोकने के लिए ठोस कदम उठाया है। शिक्षा निदेशालय ने आदेश जारी करते हुए कहा कि स्कूलों में प्रवेश प्रक्रिया सख्त की जाए और छात्रों के दस्तावेजों की सही से जांच की जाए।
 

विज्ञापन
Directorate of Education takes concrete steps to stop enrollment of illegal Bangladeshi immigrants
छात्र (सांकेतिक) - फोटो : freepik.com

विस्तार

दिल्ली सरकार के शिक्षा निदेशालय ने अवैध बांग्लादेशी प्रवासियों के नामांकन को रोकने के लिए कदम बढ़ाया है। निदेशालय ने नामांकन रोकने के लिए सख्त प्रवेश प्रक्रिया सुनिश्चित करने और छात्रों के दस्तावेजों को सत्यापित करने के आदेश जारी किए हैं। शिक्षा निदेशालय ने सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त और निजी स्कूलों को निर्देश दिया है कि इन प्रवासी बच्चों के दस्तावेज सत्यापित किए जाएं और संभाल कर रखे जाएं।

विज्ञापन


शिक्षा निदेशालय ने एक परिपत्र जारी कर सभी स्कूलों के प्रमुखों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है कि इन बच्चों के दाखिले के समय पूरी तरह से सावधानीपूर्वक प्रक्रिया का पालन हो। स्कूलों को निर्देश दिया गया है कि यदि किसी भी संदेह का मामला सामने आने पर इसकी सूचना स्थानीय पुलिस और राजस्व प्राधिकरण को भेजी जानी चाहिए।
विज्ञापन


स्कूलों को कहा गया है कि अवैध बांग्लादेशी प्रवासियों के नामांकन को रोकने के लिए सख्त प्रवेश प्रक्रिया सुनिश्चित करनी चाहिए। बीते शुक्रवार को एमसीडी ने भी अपने स्कूलों को अवैध बांग्लादेशी प्रवासियों के बच्चों का सत्यापन और पहचान करने के साथ ही यह सुनिश्चित करने को कहा कि ऐसे व्यक्तियों को कोई जन्म प्रमाणपत्र जारी न किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed