फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Dilshad garden women returned from Dubai found corona positive six others affected

दिल्ली: महिला से डॉक्टर समेत छह लोग हुए संक्रमित, आसपास के लोगों को घरों में ही रहने के निर्देश

Tue, 24 Mar 2020 08:52 AM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली 
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली  Published by: प्राची प्रियम Updated Tue, 24 Mar 2020 08:52 AM IST
विज्ञापन
Dilshad garden women returned from Dubai found corona positive six others affected
प्रतीकात्मक तस्वीर
दिल्ली के दिलशाद गार्डन में छोटी-छोटी लापरवाहियों के कारण कोरोना वायरस के फैलते प्रकोप का मामला देखने को मिला है। दिलशाद गार्डन निवासी एक महिला कोरोना वायरस से संक्रमित हो गई और इसके बाद उसके संपर्क में आए अन्य छह लोग भी इसकी चपेट में आ गए। 
विज्ञापन


इनमें उसके परिजनों के साथ-साथ इलाज करने वाले मोहल्ला क्लीनिक के डॉक्टर भी शामिल हैं। इस महिला के संपर्क में 70 से ज्यादा लोगों के आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने एल ब्लॉक के सभी लोगों को अपने घरों में ही रहने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, मोहल्ला क्लीनिक के संक्रमित डॉक्टर फिलहाल जीटीबी अस्पताल में भर्ती हैं। उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। उधर, महिला का राम मनोहर लोहिया(आरएमएल) अस्पताल में उपचार चल रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह महिला हाल ही में दुबई से लौटकर आई थी।  इस महिला से अब तक उसका भाई, मां, दोनों बेटियां, मोहल्ला क्लीनिक के डॉक्टर और एक अन्य व्यक्ति संक्रमित हो चुके हैं। अब डॉक्टर की पत्नी और बेटी को विभाग ने हाई रिस्क पर रखते हुए 15 दिन की निगरानी में रखा है। 

इनके अलावा महिला के घर के आसपास के 74 अन्य लोगों को भी निगरानी में रखा गया है। महिला मरीज के भाई के संपर्क में 100 और लोग आए हैं। विभाग उनकी भी निगरानी में जुटा हुआ है।

मालूम हो कि दिल्ली में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए पूरी राजधानी को लॉकडाउन कर दिया गया है। दिल्ली की सीमाएं भी सील हैं। सोमवार को लॉकडाउन में लोगों की लापरवाही को देखते हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा ता कि मंगलवार को इसमें सख्ती बरती जाएगी। 


उन्होंने कहा था कि एहतियातन दिल्ली को लॉकडाउन किया गया है। पहले दिन कई लोगों ने इसका उल्लंघन किया है। यह किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इससे लोगों की जान खतरे में पड़ेगी। केजरीवाल ने कहा कि मंगलवार से सख्ती की जाएगी। इसका कोई भी बुरा नहीं मानेगा। लोगों की सेहत के लिए यह जरूरी कदम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed