फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Diary found five months after murder, DU student raped

Delhi NCR News: हत्या के पांच माह बाद मिली डायरी, डीयू की छात्रा से हुआ था दुष्कर्म

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 02 Dec 2025 08:03 PM IST
विज्ञापन
डायरी में ताऊ के बेटे पर दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी देने का आरोप, जहांगीरपुरी पुलिस ने दुष्कर्म और पॉक्सो के तहत दर्ज किया मामला
विज्ञापन

एक जून को महरौली स्थित पार्क में चाकू से गोदकर की गई थी छात्रा की हत्या
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। महरौली इलाके में जून में हुई दिल्ली विश्वविद्यालय की 18 साल की छात्रा की हत्या के मामले में नया खुलासा हुआ है। बेटी के कमरे की सफाई के दौरान उसकी मां को एक डायरी मिली है, जिसमें दो पन्ने का पत्र मिला है, जिसमें छात्रा ने अपने ताऊ के बेटे पर छह साल से दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया था। मां ने इस पत्र को जहांगीरपुरी थाना पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत पर दुष्कर्म, पॉक्सो और जान से मारने की धमकी से जुड़ी धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।
जहांगीरपुरी की रहने वाली 18 साल की छात्रा की एक जून को महरौली स्थित पार्क में चाकू गोदकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने मामले की छानबीन करने के बाद अर्शदीप नाम के युवक को गिरफ्तार किया। पूछताछ में पता चला कि आरोपी छात्रा से एकतरफा प्यार करता था और दोस्ती करने का दबाव बना रहा था। आरोपी ने छात्रा पर हमला करने के बाद खुद को आग लगाने की कोशिश की थी। महरौली थाना पुलिस ने इस मामले में अदालत में आरोप पत्र दाखिल कर दिया है।
विज्ञापन

20 नवंबर को छात्रा की मां अपने घर की सफाई कर रही थी, इसी दौरान छात्रा की डायरी से मिले दो पन्ने के पत्र ने मां को हैरान कर दिया। उसकी मां शिक्षिका हैं और पिता चांदनी चौक में एक दुकान पर काम करते हैं। जहांगीरपुरी थाने में दर्ज प्राथमिकी में बताया गया कि छात्रा ने यह दर्दनाक अनुभव तब लिखा था जब वह कक्षा सातवीं में पढ़ती थी। उसने लिखा कि छह साल की उम्र में ताऊ के बेटे ने पहली बार लुका-छिपी के बहाने उसके साथ यौन शोषण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद से आरोपी लगातार धमका कर उसके साथ छह साल तक यौन शोषण करता रहा। उसने लिखा है कि चचेरा भाई होने की वजह से वह आसानी से घर आ जाता था और उसके साथ दुष्कर्म करता था। विरोध करने पर वह उसे जान से मारने की धमकी देता था। डर और शर्म के कारण वह परिजनों को अपने साथ हो रहे गलत काम के बारे में नहीं बता पा रही थी। उसने यह सब इस पत्र में लिखा है और खुदकुशी के विचारों के बारे में भी लिखा है।

छात्रा की मां के पुलिस को पत्र सौंपे जाने के बाद पुलिस ने हैंडराइटिंग एक्सपर्ट से जांच कराया। लिखावट की पुष्टि होने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर ली। पुलिस कानूनी विशेषज्ञों से सलाह ले रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed