फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Dhinidhi Desinghu sets new national record in swimming event

Delhi NCR News: तैराकी स्पर्धा में धिनिधि देसिंघु ने बनाया नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 14 Dec 2025 09:02 PM IST
विज्ञापन
अंडर-17 वर्ग में एसजीएफआई 2019 का 2:10.22 मिनट रिकॉर्ड तोड़ कर जीता स्वर्ण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी


नई दिल्ली। तालकटोरा स्टेडियम स्थित डॉ. श्यामा मुखर्जी तैराकी खेल परिसर में आयोजित 69वें राष्ट्रीय स्कूल खेल 2025-26 के तहत तैराकी प्रतियोगिताओं के दूसरे दिन एक नया राष्ट्रीय कीर्तिमान स्थापित हुआ। दूसरे दिन हुई इवेंट-9 के अंडर-17 लड़की वर्ग में 200 मीटर फ्रीस्टाइल में प्रतिभाशाली तैराक धिनिधि देसिंघु ने शानदार प्रदर्शन करते हुए नया राष्ट्रीय मीट रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने 2:07.57 मिनट का समय लेकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया और इससे पहले का एसजीएफआई रिकॉर्ड 2:10.22 मिनट (2019) तोड़ दिया।


धिनिधि देसिंघु ने केंद्रीय विद्यालय संगठन का प्रतिनिधित्व करते हुए एनएमआर अपने नाम किया। उनकी यह उपलब्धि न केवल व्यक्तिगत सफलता है, बल्कि स्कूल खेलों में उभरती प्रतिभाओं की ताकत को भी दर्शाती है। इस स्पर्धा में रजत पदक महाराष्ट्र की अन्वी देशवाल ने जीता। अन्वी ने 2:11.03 मिनट का समय निकाला और अंत तक कड़ा मुकाबला पेश किया। वहीं कांस्य पदक त्रिशा सिंधु एस (आईबीएसएसओ) को मिला, जिन्होंने 2:11.16 मिनट में रेस पूरी की।
विज्ञापन


अन्य फाइनलिस्ट खिलाड़ियों में राजस्थान की प्रणिति सिंह चौधरी (2:13.74), सीबीएसई की अदिति विनायक रेलेकर (2:14.83), सीआईएससीई की क्रिस्टीना सोजन (2:16.14), सीबीएसई डब्ल्यूएसओ की रतिका खाता (2:18.18) और आईबीएसएसओ की अलीना हातिम मुंशी (2:19.42) शामिल रहीं। सभी खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रतिस्पर्धात्मक भावना और तकनीकी संतुलन का प्रदर्शन किया। आयोजन समिति और कोचों ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के राष्ट्रीय मंच युवा खिलाड़ियों को आगे अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने की प्रेरणा देते हैं। इवेंट-9 में बना यह नया रिकॉर्ड प्रतियोगिता का मुख्य आकर्षण रहा और आने वाले दिनों में अन्य स्पर्धाओं से भी ऐसे ही उत्कृष्ट प्रदर्शन की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed