{"_id":"5b9d5df2867a557f565e4b22","slug":"dgp-op-singh-claim-prv-will-reach-the-spot-within-10-minutes","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों की अब खैर नहीं, 10 मिनट के अंदर मौके पर पहुंचेगी पीआरवी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदमाशों की अब खैर नहीं, 10 मिनट के अंदर मौके पर पहुंचेगी पीआरवी
ब्यूरो, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
Updated Sun, 16 Sep 2018 01:01 AM IST
विज्ञापन
पीआरवी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के डीजीपी ओपी सिंह ने दावा किया है कि किसी भी वारदात की सूचना मिलने के दस मिनट के अंदर पब्लिक रिस्पांस व्हीकल (पीआरवी) मौके पर पहुंच जाएगी। शनिवार को उन्होंने बिसरख में डायल-100 की 88 बाइक को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसमें से गौतमबुद्ध नगर जिले को 41 पल्सर बाइक मिलेंगी जबकि 47 मोटरसाइकिलें गाजियाबाद पुलिस को सौंपी जाएंगी। इस मौके पर डीजीपी ने कहा कि बीते छह माह में पूरे प्रदेश में अपराध में कमी आई है।
डीजीपी ने कहा कि जिन ग्रामीण क्षेत्रों की संकरी गलियों में चार पहिया वाहन नहीं पहुंच सकते वहां भी डायल-100 की बाइक दस मिनट में पहुंचेगी। उन्होंने दावा किया कि डायल 100 की बाइक बोलेरो व इनोवा के मुकाबले कम नहीं हैं। हर सुविधा से लैस बाइक से वारदात को अंजाम देकर फरार होने वाले बदमाशों का पीछा भी किया जा सकेगा।
उन्होंने बताया कि डायल-100 पर एफआइआर दर्ज करने की प्रक्रिया भी जल्द शुरू की जाएगी। डीजीपी के मुताबिक डायल-100 पर रोजाना करीब 60 हजार कॉल्स आती हैं। उन्होंने कहा कि 2016 में पीआरवी का रिस्पांस टाइम 23 मिनट था जो कि बाद में घटकर 14 मिनट हो गया है। अब रिस्पांस टाइम को घटाकर 10 मिनट करने की कोशिश की जा रही है। इसके लिए पुलिसकर्मियों को दो माह का प्रशिक्षण देने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

अमेरिका की तर्ज पर तैयार हो रहा राष्ट्रीय इमरजेंसी सिस्टम
शनिवार को बिसरख में आयोजित कार्यक्रम में एडीजी प्रशांत कुमार, आइजी राम कुमार, एसएसपी गाजियाबाद वैभव कृष्ण, एसएसपी गौतमबुद्ध नगर डॉ. अजय पाल, एसपी देहात विनीत जायसवाल, एसपी सिटी अरुण सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
डीजीपी ने बताया कि केंद्र सरकार की तरफ से राष्ट्रीय इमरजेंसी सिस्टम पर काम किया जा रहा है। पांच महीने में यह तैयार हो जाएगा। जैसे अमेरिका में 911 नंबर है, उसी तरह पूरे देश में 112 नंबर लागू किया जाएगा। देश में कहीं से भी 112 नंबर मिलाने पर पुलिस पीड़ित तक पहुंच जाएगी।