{"_id":"6a088cc2aac36b9ac2001db9","slug":"dfs-faces-severe-shortage-of-personnel-demands-recruitment-of-6600-personnel-from-delhi-government-delhi-ncr-news-c-340-1-del1004-136722-2026-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: जवानों भारी कमी से जूझ रहा डीएफएस, दिल्ली सरकार से 6600 कर्मियों के भर्ती की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: जवानों भारी कमी से जूझ रहा डीएफएस, दिल्ली सरकार से 6600 कर्मियों के भर्ती की मांग
विज्ञापन
-गर्मी के बीच रोजाना राजधानी में आ रहीं आग लगने की 125 से अधिक कॉल
-मौजूदा समय में 2500 कर्मचारी ही मौजूद, फिलहाल 9123 कर्मचारियों की जरूरत
-120 दमकल केंद्र प्रस्तावित, फिलहाल 71 ही मौजूद, जवानों की कमी के कारण डबल शिफ्ट में करना पड़ता है काम
-गर्मियों में अक्सर छुट्टियां भी कर दी जाती हैं सीमित
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। राजधानी में पारा चढ़ने के साथ ही आग लगने की घटनाओं में तेजी से इजाफा हुआ है। दमकल विभाग के आंकड़ों पर गौर करें तो औसतन दिल्ली में रोजाना 125 से अधिक आग लगने की कॉल आ रही हैं। ऐसे में दिल्ली फायर सर्विस के जवानों पर ड्यूटी का भारी दबाव है। मौजूदा समय में दमकल विभाग जवानों की भारी कमी से जूझ रहा है।
हालात को देखते हुए दिल्ली फायर सर्विस ने 6600 नए जवानों की भर्ती के लिए दिल्ली सरकार के पास अपना प्रस्ताव भेजा है। दमकल विभाग के अधिकारियों ने कहा कि नए कर्मियों के आने के बाद कॉल रिस्पोंस टाइम से लेकर काम करने की क्षमता पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। दिल्ली सरकार इस पर विचार कर रही है। अधिकारियों के मुताबिक मौजूदा समय में दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में कुल 71 दमकल केंद्र हैं। इनमें भी चार केवल दिन के समय में काम करते हैं। फिलहाल इन दमकल केंद्रों पर करीब 2500 दमकलकर्मी तैनात हैं। अभी के हालात और राजधानी की जरूरतों के अनुसार मौजूदा समय में करीब 9123 जवानों की फिलहाल जरूरत है। अपने प्रस्ताव में अधिकारियों ने दिल्ली सरकार को लिखा कि अभी दमकल विभाग में 24 घंटे शिफ्ट प्रणाली लागू है। जबकि स्टैंडिंग फायर एडवाइजरी काउंसिल ने दमकल कर्मियों की थकान कम करने और कार्य क्षमता बढ़ाने के लिए उनकी शिफ्ट को आठ घंटे करने की सिफारिश की है। ऐसे में इनकी संख्या बढ़ाने के लिए दिल्ली सरकार से अनुरोध किया गया है।