फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Devotees immersed in the Shiv Tandav Stotram and Bhajan Sandhya

Delhi NCR News: शिव तांडव स्तोत्र और भजन संध्या में सराबोर हुए श्रद्धालु

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2026 06:00 PM IST
विज्ञापन
पूर्वी दिल्ली। लक्ष्मी नगर के बैंक एनक्लेव में 25वें दिल्ली का महाराजा सिल्वर जुबली गणेश महोत्सव में शुक्रवार को धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। भगवान गणेश की पूजा-अर्चना और महाआरती हुई। काली चरण महाराज ने शिव तांडव स्तोत्र का पाठ किया, जबकि भजन गायिका वर्षा गर्ग ने भजनों की प्रस्तुति दी।
विज्ञापन

आयोजन स्थल पर द्वादश ज्योतिर्लिंग थीम आधारित पंडाल और 'विघ्नहर्ता से विकासकर्ता' विषय पर झांकियां श्रद्धालुओं का आकर्षण बनी हुई हैं। मंडल अध्यक्ष महेंद्र लड्डा ने बताया कि दिल्ली और आसपास से प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए आ रहे हैं। 25 साल पूरे होने पर इस बार विशेष सजावट और धार्मिक कार्यक्रमों की व्यवस्था की गई है। महोत्सव सेवा, सद्भाव और सामाजिक एकजुटता का संदेश दे रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed