{"_id":"5bb9ee1e867a5514c9742b78","slug":"devika-raja-raman-bharatanatyam-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"देविका ने भरतनाट्यम से जीता दिल, ताज महोत्सव में भी दी थी प्रस्तुति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देविका ने भरतनाट्यम से जीता दिल, ताज महोत्सव में भी दी थी प्रस्तुति
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 07 Oct 2018 04:59 PM IST
विज्ञापन
Devika Raja Raman
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाट्य वृक्ष की संस्थापक अध्यक्ष पद्मश्री गीता चंद्रन की शिष्या देविका राजा रमन ने शनिवार को चिन्मय मिशन ऑडिटोरियम में भरतनाट्यम की प्रस्तुति दी। इसे दर्शकों की खूब सराहना मिली। नृत्य में उनके 25 वर्ष का नृत्य के प्रति समर्पण झलका।
विज्ञापन
प्रस्तुति की शुरुआत उन्होंने देवताओं को फूलों की पुष्पांजलि देकर की। अमेरिका केन्यू मैक्सिको स्टेट यूनिवर्सिटी से केमिकल इंजीनियरिंग में मास्टर्स कर चुकी देविका विदेश में भी अपनी कला से लोगों को सम्मोहित कर चुकी हैं। हाल ही में उत्तर प्रदेश पर्यावरण मंत्रालय द्वारा आगरा में आयोजित ताज महोत्सव में भी उन्होंने प्रस्तुति दी थी। वह नृत्य के क्षेत्र में कई पुरस्कार भी प्राप्त कर चुकी हैं।
विज्ञापन