फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   deoband and fatehpuri masjid issues fatwa that divorce given in full conciousness on phone is valid

देवबंद ने जारी किया पत्नी विरोधी फतवा, मोबाइल पर दिया तलाक भी होगा वैध

Thu, 29 Dec 2016 03:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हथीन/देवबंद(सहारनपुर)
ब्यूरो/अमर उजाला, हथीन/देवबंद(सहारनपुर) Updated Thu, 29 Dec 2016 03:04 PM IST
विज्ञापन
deoband and fatehpuri masjid issues fatwa that divorce given in full conciousness on phone is valid
फोन पर तलाक वैध

मलाई गांव के निवासी नसीम द्वारा मोबाइल पर दिए गए तलाक के मामले में दिल्ली की फतेहपुरी मस्जिद एवं देवबंद स्थित दारूल-उल-उलूम स्थित इस्लामी संस्थाओं ने फतवा जारी कर दिया है। यह फतवा पति नसीम अहमद की याचिका पर दिया गया है।

विज्ञापन


फतवे में कहा गया है कि इस्लामी शरीयत कानून के तहत तलाक के समय औरत का हाजिर होना जरूरी नहीं है। यदि मर्द ने होश-हवास के साथ तलाक दे दिया तो वह तलाक ही माना जाएगा।
विज्ञापन


इसके बाद औरत पति के लिए परायी हो गई तथा बिना हलाला के पति के निकाह में नहीं आ सकती। इस फतवे पर दिल्ली की फतेहपुरी मस्जिद के शाही इमाम मुफ्ती डॉक्टर मुकर्रम ने हस्ताक्षर किए हैं और दूसरे फतवे पर देवबंद के कई आलिमों के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नसीम का निकाह 15 मई 2011 को राजस्थान के अलवर जिला अंतर्गत चेलाकी चौपानकी गांव निवासी असमीना के साथ हुआ था। कुछ दिन पूर्व नसीम अहमद ने मोबाइल फोन पर अपनी पत्नी को तलाक दे दिया।

बने दो गुट, 29 दिसंबर को पंचायत होगी

deoband and fatehpuri masjid issues fatwa that divorce given in full conciousness on phone is valid
देवबंद

इस पर पिछले तीन दिनों से पंचायतों का दौर चल रहा था। पंचायत में दो गुट बन गए जिसमें एक गुट का कहना था कि मोबाइल पर दिया गया तलाक जायज नहीं है, जबकि दूसरा गुट इसे जायज बता रहा था।

अब दो इस्लामी संस्थाओं ने इसी मामले पर फतवा भी जारी कर दिया है। इसके बावजूद मेव मुस्लिम पंचायत इस मुद्दे पर एक बडी पंचायत में फैसला करेगी। पंचायती प्रतिनिधियों ने पति पक्ष को कहा है कि वह बड़ी पंचायत से पहले पांच लाख रुपये जमा करा दें।

इसके बाद ही पंचायत करके फैसला सुनाया जाएगा। बीवी अपने बच्चों के साथ शौहर के घर में रह पाएगी अथवा नहीं यह भी पंचायत ही फैसला करेगी। जबकि पति पक्ष का कहना है कि पंचायत में अग्रिम जमा कराने के लिए उनके पास पांच लाख रुपये की नकदी नहीं है। इस बारे में 29 दिसंबर को पंचों के सामने अपना पक्ष रखा जाएगा।

दूसरी तरफ पति नसीम अहमद ने डीएसपी हथीन को शिकायत दी है। शिकायत में नसीम ने कहा है कि उसकी पूर्व पत्नी असमीना 23 दिसंबर से उसके घर में आकर रहने लगी है तथा उसने आत्महत्या करने की धमकी दी है। नसीम ने पुलिस से गुजारिश की है कि उसकी परित्यक्ता पत्नी को उनके घर से बाहर निकाला जाए जिससे कोई अप्रिय घटना न हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed