फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Dense fog increased the problem with cold in delhi ncr

ठंड के साथ घने कोहरे ने बढ़ाई परेशानी, ध्यान रखें अभी सर्दी दिखाएगी तेवर

Wed, 23 Dec 2020 04:01 AM IST
दुष्यंत शर्मा नई दिल्ली
नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 23 Dec 2020 04:01 AM IST
विज्ञापन
Dense fog increased the problem with cold in delhi ncr
cold delhi

राजधानी में कड़ाके की ठंड के साथ घने कोहरे से लोगों को परेशानी दोगुनी हो गई है। वातावरण में नमी का ज्यादा स्तर तड़के रोड पर निकलने वाले वाहन चालकों के लिए कोहरे के रूप में परेशानी का सबब है। घने कोहरे की वजह से सुबह 5:30 बजे तक दिल्ली में दृश्यता 200 मीटर दर्ज हुई।

विज्ञापन


प्रादेशिक मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को राजधानी का न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन कम 5.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान सामान्य से 3 अधिक 23.9 डिग्री सेल्सियस रहा। पिछले 24 घंटे में हवा में नमी का अधिकतम स्तर 100 फ़ीसदी और न्यूनतम स्तर 39 फ़ीसदी दर्ज किया गया। 
विज्ञापन


इस वजह से सुबह 5:30 से लेकर 8:30 बजे तक कोहरे का असर देखने को मिला। पालम में तड़के दृश्यता 200 मीटर रही। वहीं, 8 बजे तक सफदरजंग मानक केंद्र पर यह करीब 700 मीटर रही। इसके बाद कोहरा छंटना शुरू हुआ। दृश्यता 50 से 200 मीटर तक कोहरा घना, 200 से 500 मीटर तक औसत और 500 से 1000 मीटर तक हल्की श्रेणी में रखा जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से न्यूनतम तापमान में अगले दो दिन में भी 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी के आसार हैं। हवा का रुख भी पश्चिमी बना हुआ है। इस कारण उत्तर के पर्वतीय इलाकों से आने वाले ठंडी हवाएं थमी हुई हैं। 


अगले दो दिन में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता खत्म होने के बाद एक बार फिर दिसंबर की सर्दी रंग दिखाने के लिए तैयार है। इस बार मौसम विभाग ने अधिक सर्दी पड़ने की बात कही थी। दिसंबर में ही सर्दी का 10 वर्षों का रिकॉर्ड टूट चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed