फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Dengue cases cross 300, malaria also raises concern

Delhi NCR News: डेंगू के मामले 300 पार, मलेरिया ने भी बढ़ाई चिंता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 17 Aug 2025 07:18 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नई दिल्ली। राजधानी में डेंगू के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की ताजा रिपोर्ट के अनुसार इस साल अब तक डेंगू के 315 मामले दर्ज किए जा चुके हैं और प्रति सप्ताह 20 से अधिक नए मामले सामने आ रहे हैं। आने वाले दिनों में संक्रमण और तेजी से फैलने की आशंका है।
पिछले सप्ताह ही 24 नए डेंगू के मामले दर्ज किए गए थे। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का मानना है कि मानसून सीजन और पानी जमने के कारण डेंगू के प्रजनन स्थलों में वृद्धि हुई है। यही वजह है कि मामलों में तेजी देखी जा रही है।
विज्ञापन

केवल डेंगू ही नहीं, बल्कि मलेरिया भी राजधानी में चिंता का कारण बनता जा रहा है। अभी तक मलेरिया के 148 मामले दर्ज हो चुके हैं। मलेरिया के एपिसोड्स और बढ़ते संक्रमण ने स्वास्थ्य विभाग की चिंताएं और गहरा दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

चिकित्सकों का कहना है कि डेंगू से बचाव के लिए साफ-सफाई पर जोर देना और मच्छरों के प्रजनन स्थलों को खत्म करना ही सबसे कारगर उपाय है। लोगों को अपने घरों और आसपास पानी जमा न होने देने, कूलर और गमलों का पानी समय-समय पर बदलने और पूरी बाजू के कपड़े पहनने की सलाह दी गई है।

दिल्ली नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग ने भी सतर्कता बरतते हुए एंटी-लार्वा स्प्रे अभियान को तेज करने की बात कही है। निगम अधिकारियों ने कहा कि जनता के सहयोग के बिना इस बीमारी पर काबू पाना मुश्किल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed