{"_id":"69ac1bd8eca32414ea0bda1a","slug":"demonstration-of-farmers-continues-for-demand-delhi-ncr-news-c-491-1-gnd1001-4677-2026-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: मांगों को लेकर किसानों का धरना जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: मांगों को लेकर किसानों का धरना जारी
विज्ञापन
फोटो...
रबूपुरा। भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति का धरना रौनीजा गांव में लगातार जारी है। राष्ट्रीय अध्यक्ष श्योराज सिंह और धर्मपाल भाटी की अध्यक्षता में यह धरना चल रहा है। श्योराज सिंह ने बताया कि 255 दिनों से मांगों को लेकर धरना जारी है। लखनऊ की पंचायत के बाद मुख्यमंत्री कार्यालय से मेरठ मंडलायुक्त, जिला अधिकारी गौतमबुद्धनगर और यमुना औद्योगिक विकास प्राधिकरण को पत्र भेजा गया था। उनसे 15 मार्च तक आख्या भेजने को कहा गया था, लेकिन अधिकारी रिपोर्ट भेजने में लापरवाही कर रहे हैं। धरने में लकपत सिंह, नेत्रपाल सिंह, राजन गोर, राजन भाटी, ओमपाल भाटी, मनवीर भाटी आदि मौजूद रहे।