फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Dellhi Assembly live updates kejriwal speak in assembly aap mla alleges pm portal mention sikh as terrorist

Delhi Assembly: आप विधायक का आरोप- पीएम के पोर्टल पर सिखों के लिए किया उग्रवादी शब्द का इस्तेमाल

Mon, 27 Mar 2023 01:43 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Mon, 27 Mar 2023 01:43 PM IST
सार

जानकारी है कि आज दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल दोपहर 3.30 बजे सदन पहुंच सकते हैं जहां वह सदन को संबोधित भी कर सकते हैं।

विज्ञापन
Dellhi Assembly live updates kejriwal speak in assembly aap mla alleges pm portal mention sikh as terrorist
आप विधायक जरनैल सिंह - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

दिल्ली में विधानसभा का बजट सत्र जारी है। इस दौरान सोमवार को फिर कई मुद्दों पर सदन में हंगामा हुआ। आज यहां आम आदमी पार्टी के तिलक नगर से विधायक जरनैल सिंह ने एक बड़ा आरोप लगाया, जिसके बाद भाजपा विधायकों ने काफी देर तक हंगामा किया। इस पर विधानसभा अध्यक्ष रामनिवास गोयल को कहना पड़ा कि अगर आरोप गलत हुए तो आप विधायक के खिलाफ कार्रवाई होगी। वहीं जानकारी है कि आज दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल दोपहर 3.30 बजे सदन पहुंच सकते हैं जहां वह सदन को संबोधित भी कर सकते हैं।

विज्ञापन

जरनैल सिंह ने लगाए ये आरोप

सदन में जरनैल सिंह ने कहा, सिखों ने इस देश की आजादी के लिए सबसे ज्यादा बलिदान दिया, आज भी सरहदों की रक्षा करने के लिए सबसे ज्यादा तरंगों में लिपटकर लाशें सिखों की आती है, प्रधानमंत्री के Public Grievance Portal पर सिखों को उग्रवादी लिखना शर्मनाक व सिखों को बदनाम करने की घटिया साजिश है।

विज्ञापन


वह आगे बोले, जो धर्म सदैव "सरबत दा भला" और "मानवता की सेवा" की बात करता है। सिखों को देश के लिए बलिदान देने व लंगर लगाने के लिए जाना जाता है। प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा सिखों को उग्रवादी लिखा जाना बेहद शर्मनाक है। PMO Portal से यह तुरंत हटाया जाए व दोषियों पर सख्त कार्रवाई हो।
विज्ञापन
विज्ञापन




इस मुद्दे पर सदन में जमकर हंगामा हुआ। भाजपा विधायकों ने जरनैल सिंह के बयान पर आपत्ति जाहिर करते हुए माफी मांगने के लिए कहा। इस पर सदन के अध्यक्ष ने कहा कि यदि विधायक ने कुछ गलत कहा है और प्रधानमंत्री के पोर्टल पर ऐसी कोई जानकारी नहीं है तो विधायक पर कार्रवाई होगी।

अधिकारियों ने रोकी बच्चों के कोचिंग की फाइल: राजेंद्र पाल गौतम

दिल्ली सरकार ने एसटी-एससी ओबीसी के छात्रों को आईआईटी सहित अन्य की कोचिंग देने के लिए जय भीम मुख्यमंत्री प्रतिभा विकास योजना की शुरुआत की थी। इस योजना के तहत पिछले एक साल से बच्चों की कोचिंग नहीं हो पा रही है। अधिकारियों ने इस कोचिंग से संबंधित फाइल को रोक रखी है। इस कोचिंग से पढ़कर दिल्ली सरकार के बच्चों ने आईआईटी जैसे बड़े संस्थानों में दाखिला तक पाया। दिल्ली सरकार बच्चों को पढ़ाने के लिए अच्छी योजनाएं ला रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed