फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   3000 Honda cars delivery pending to take neighbor

पड़ोसी ने रोक दी 3000 होंडा कारों की डिलीवरी

Thu, 12 Mar 2015 12:47 PM IST
Updated Thu, 12 Mar 2015 12:47 PM IST
विज्ञापन
3000 Honda cars delivery pending to take neighbor

ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर-कासना रोड स्थित होंडा कार इंडिया लिमिटेड (होंडा सीएल) प्लांट में तैयार करीब 3000 कारों की डिलीवरी रोक दी गई है। दरअसल, होंडा के बराबर वाली कंपनी में निर्माण में स्प्रे पेंट का प्रयोग किया जा रहा है।

विज्ञापन


यह पेंट इन कारों पर गिरने से धब्बे पड़ गए। इससे कंपनी को बड़ा नुकसान पहुंचा है। ग्रेटर नोएडा के होंडा प्लांट में मोबिलियो, ब्रायो और सीआरवी जैसी कारों की मैन्यूफैक्चरिंग होती है। ये प्लांट सालाना हजारों कार तैयार करता है।
विज्ञापन


पिछले दिनों इसके बराबरी वाली कंपनी में निर्माण कार्य के दौरान पेंट का काम चल रहा था। तेज हवा के चलते पेंट के छींटे इन कारों पर पड़े। इससे हजारों कारों पर पेंट के धब्बे पड़ गए। इसके चलते इन कारों की डिलीवरी रोकनी पड़ी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पड़ोस की कंपनी में स्प्रे से हो रहा था पेंट

3000 Honda cars delivery pending to take neighbor

प्रभावित कारों का कुछ हिस्सा ऐसा भी है, जिसे दोबारा पेंट कर ठीक नहीं किया जा सकता है। ऐसे में इन पार्ट्स को बदलना पड़ेगा। इससे कंपनी का काफी नुकसान हुआ है। पेंट के धब्बे वाली कारों को नए सिरे से जांचा-परखा जा रहा है। कंपनी नुकसान के आकलन और अपने स्टॉक से डिलीवरी की तैयारी में जुटी है।

होंडा के प्रवक्ता सीएल सबा खान ने बताया कि पड़ोस की कंपनी में कंस्ट्रक्शन के दौरान पेंट का काम चल रहा था। तेज हवा से पेंट कारों पर गिरा है, जिसके कारण एक पूरे बैच की कारें प्रभावित हुई हैं। संख्या बता पाना मुश्किल है। कंपनी अपनी गुणवत्ता से किसी तरह का समझौता नहीं करेगी। कंपनी के पास पूरा स्टॉक मौजूद है, जिसके कारण डिलीवरी प्रभावित नहीं होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed