{"_id":"6ac3b22cf4340726ec02e3cd","slug":"deliberations-on-india-us-academic-collaboration-at-miranda-house-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-157961-2026-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: भारत-अमेरिका शैक्षणिक सहयोग पर मिरांडा हाउस में मंथन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: भारत-अमेरिका शैक्षणिक सहयोग पर मिरांडा हाउस में मंथन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। भारत और अमेरिका के बीच शैक्षणिक सहयोग बढ़ाने की दिशा में मिरांडा हाउस में सोमवार को अमेरिकी विश्वविद्यालयों के अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधियों के साथ विशेष संवाद आयोजित किया गया। इसमें छात्रों, शिक्षकों और अमेरिकी प्रतिनिधियों ने अंतरराष्ट्रीय शिक्षा, छात्र आदान-प्रदान और भविष्य की साझेदारियों पर चर्चा की।
यह कार्यक्रम यूनाइटेड स्टेट्स इंडिया एजुकेशनल फाउंडेशन के फुलब्राइट नेहरू इंटरनेशनल एजुकेशन एडमिनिस्ट्रेटर्स प्रोग्राम के तहत हुआ। इसमें भारत और अमेरिका एक-दूसरे से क्या सीखें, यह सवाल गूंजा। कार्यक्रम में ऑफिस ऑफ इंटरनेशनल प्रोग्राम्स ने छात्रों-शिक्षकों के लिए उपलब्ध अंतरराष्ट्रीय अवसरों की जानकारी दी, जिसमें सेमेस्टर-अवे कार्यक्रम, विदेशी विश्वविद्यालयों के साथ साझेदारी और प्रमाणपत्र पाठ्यक्रम शामिल हैं।
प्राचार्य प्रो. बिजयालक्ष्मी नंदा ने बताया कि 1948 में स्थापित मिरांडा हाउस में 18 विभाग, 21 पाठ्यक्रम, 255 शिक्षक और करीब 6,000 छात्र हैं। चर्चा में यूनिवर्सिटी ऑफ क्वींसलैंड और डरहम यूनिवर्सिटी समेत विभिन्न संस्थानों के साथ सहयोग का उल्लेख हुआ। अंतरराष्ट्रीय शिक्षकों की भागीदारी पर भी बात हुई। अमेरिकी प्रतिनिधियों ने छात्रों-शिक्षकों से बातचीत की और परिसर का दौरा किया। साथ ही भारत-अमेरिका शैक्षणिक सहयोग को मजबूत करने की संभावनाएं तलाशी गईं।