फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Deliberations held at IIT Delhi on the future of deep tech.

Delhi NCR News: आईआईटी दिल्ली में डीप टेक के भविष्य पर हुआ मंथन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2026 06:37 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नई दिल्ली। आईआईटी दिल्ली की फाउंडेशन फॉर इनोवेशन एंड टेक्नोलॉजी ट्रांसफर (एफआईटीटी) की ओर से आयोजित एफआईटीटी फॉरवर्ड 2026 शिखर सम्मेलन में डीप टेक के भविष्य पर चर्चा की गई। दो दिवसीय सम्मेलन में देशभर के संस्थापकों, निवेशकों, नीति-निर्माताओं और शोधकर्ताओं ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई), सेमीकंडक्टर, अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी, कृषि, जैव-प्रौद्योगिकी और स्पोर्ट्स-टेक में संभावनाओं पर चर्चा की। सम्मेलन का उद्घाटन आईआईटी निदेशक प्रो. रंगन बनर्जी ने किया। इस मौके पर एफआईटीटी के प्रबंध निदेशक डॉ. निखिल अग्रवाल ने कहा कि संस्थापकों, निवेशकों, उद्योग और नीति-निर्माताओं के एक मंच पर आने से महत्वाकांक्षाओं को साझेदारियों, पूंजी और वैश्विक स्तर की कंपनियों में बदला जा सकता है। वहीं, आईआईटी दिल्ली में डिप्टी निदेशक प्रो. विवेक वी. बुवा ने कहा कि संस्थान युवा उद्यमियों को ऐसा पारिस्थितिकी तंत्र और संसाधन उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है, जिससे उनके विचार सफल उद्यमों में बदल सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed