{"_id":"6af48040114d025d4a041de5","slug":"deliberating-on-the-functioning-and-principles-of-museums-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-162861-2026-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: संग्रहालयों की कार्यप्रणाली और सिद्धांतों पर मंथन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: संग्रहालयों की कार्यप्रणाली और सिद्धांतों पर मंथन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली।
इंडिया हैबिटेट सेंटर में बुधवार को आर्किटेक्चर मैटर्स शृंखला के तहत थ्योरी ऑफ म्यूजियम प्रैक्टिसेज विषय पर एक विशेष परिचर्चा का आयोजन हुआ। शाम सात बजे गुलमोहर सभागार में आयोजित इस परिचर्चा में संग्रहालयों की कार्यप्रणाली, उनकी भूमिका और संग्रहालय से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा हुई। कार्यक्रम में केरल म्यूजियम, कोच्चि की निदेशक अदिति नायर और पुरातत्वविद् एवं भोपाल स्थित इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय के पूर्व निदेशक डॉ. कल्याण कुमार चक्रवर्ती ने वक्ता के रूप में हिस्सा लिया। दोनों विशेषज्ञों ने संग्रहालयों के संचालन, उनके महत्व और सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने में उनकी भूमिका से जुड़े विषयों पर अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम का आयोजन रजा फाउंडेशन के सहयोग से किया गया। इस परिचर्चा का उद्देश्य संग्रहालयों की अवधारणा और उनकी व्यावहारिक कार्यप्रणाली को लेकर विचार-विमर्श करना था।