फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi's largest medical campus to become a world-class health hub

Delhi NCR News: दिल्ली का सबसे बड़ा मेडिकल कैंपस बनेगा वर्ल्ड-क्लास हेल्थ हब

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2026 09:01 PM IST
विज्ञापन
- 137 एकड़ में फैले परिसर का होगा पुनर्विकास, मरीजों और छात्रों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। राजधानी में स्वास्थ्य सेवाओं को आधुनिक और एकीकृत रूप देने के लिए सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज, लोकनायक अस्पताल और जीबी पंत अस्पताल समेत 137 एकड़ में फैले मेडिकल परिसर को वर्ल्ड-क्लास हेल्थ हब के रूप में विकसित किया जाएगा। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इस पुनर्विकास परियोजना को मंजूरी देते हुए कहा कि यह परिसर केवल अस्पतालों का समूह नहीं, बल्कि एक एकीकृत हेल्थ और एजुकेशन सिस्टम के रूप में विकसित किया जाएगा। इससे मरीजों को बेहतर इलाज और मेडिकल छात्रों को आधुनिक शिक्षा सुविधाएं मिलेंगी।

परियोजना तीन चरणों में पूरी की जाएगी। पहले चरण में मास्टर प्लान तैयार होगा, दूसरे में मौजूदा भवनों का स्ट्रक्चरल ऑडिट किया जाएगा और तीसरे चरण में नई डिजाइन के साथ निर्माण कार्य शुरू होगा। पुनर्विकास के तहत नए अस्पताल ब्लॉक, आधुनिक क्लासरूम, छात्रावास, मल्टी-लेवल पार्किंग, बेहतर सड़क कनेक्टिविटी और सुरक्षा व्यवस्था विकसित की जाएगी। साथ ही डिजिटल सर्वे और विस्तृत परियोजना रिपोर्ट के जरिए काम को समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा। सरकार का लक्ष्य इस परिसर को भविष्य की जरूरतों के अनुरूप एक मजबूत और आधुनिक स्वास्थ्य ढांचा बनाना है, जिससे लाखों मरीजों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article