फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhiites will give suggestions on free travel plan up to june 30

फ्री सफर योजना पर 30 जून तक सुझाव दे सकेंगे दिल्लीवासी, सरकार करा रही रायशुमारी

Tue, 11 Jun 2019 11:53 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 11 Jun 2019 11:53 AM IST
विज्ञापन
Delhiites will give suggestions on free travel plan up to june 30
बस और मेट्रो में फ्री यात्रा की सुविधा - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली सरकार ने मेट्रो और बसों में महिलाओं को मुफ्त में सफर कराने की योजना के बारे में सुझाव देने का समय 15 दिन बढ़ा दिया है। आम दिल्लीवासियों समेत विशेषज्ञ अब 30 जून तक इस मामले में अपने सुझाव भेज सकते हैं।

विज्ञापन


दिल्ली सरकार के एक अधिकारी ने कहा कि योजना को बेहतर बनाने के लिए दिल्ली सरकार इस पर लोगों की रायशुमारी करा रही है। वहीं, एक मेल आईडी पर लोगों से सुझाव भी मंगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन


अब तक इसकी अंतिम तारीख 15 जून घोषित की गई थी, लेकिन लोगों ने योजना को काफी सकारात्मक तरीके से लिया है। पहले एक सप्ताह में दस जून तक करीब तीन हजार लोगों ने सुझाव दिए हैं। ऐसे में दिल्ली सरकार ने अंतिम तारीख बढ़ाने का फैसला लिया है। अब तीस जून तक लोग अपनी प्रतिक्रिया भेज सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि 3 जून को योजना की घोषणा करते समय जनता से इस पर सुझाव भी मांगे गए थे। इसके लिए ई-मेल आईडी भी जारी की गई थी। घोषणा के बाद से दिल्ली सरकार को सुझाव मिलने का सिलसिला लगातार जारी है। दिल्ली डायलाग एंड डेवलपमेंट कमीशन (डीडीडीसी) इन सभी सुझावों का अध्ययन कर रहा है। इसके बाद पूरी रिपोर्ट सरकार को सौंपी जाएगी।

मुफ्त सफर पर आप महिला विंग की नुक्कड़ सभाएं

आप की महिला विंग ने प्रदेशाध्यक्ष रिचा पांडेय मिश्रा की अगुवाई में सोमवार को बस एवं मेट्रो में महिलाओं के लिए मुफ्त यात्रा योजना के प्रति जागरूक करने के लिए नुक्कड़ सभाएं कीं। अलग-अलग क्षेत्रों में मेट्रो व बस में सफर कर कार्यकर्ताओं ने मुसाफिरों से बातचीत की।

रिचा ने बताया कि छोटी-छोटी टीमें बनाकर पदाधिकारियों ने अलग-अलग क्षेत्रों की जिम्मेदारी ली। स्थानीय लोगों के साथ छोटी-छोटी नुक्कड़ सभाओं में उन्होंने मुफ्त यात्रा योजना पर लोगों के विचार जाने।

साथ ही योजना को महिलाओं के लिए और लाभकारी बनाने पर सुझाव मांगे। महिलाओं की प्रतिक्रिया सकारात्मक रही। करीब 95 फीसदी ने इसे अपने लिए फायदेमंद बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed