{"_id":"5fd6ac635b68290bd72b094f","slug":"delhiites-shivering-with-cold-in-orning-and-evening","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुबह-शाम ठिठुर रहे हैं दिल्लीवाले, सर्द हवा ने कराया चुभन का अहसास, शीतलहर की संभावना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुबह-शाम ठिठुर रहे हैं दिल्लीवाले, सर्द हवा ने कराया चुभन का अहसास, शीतलहर की संभावना
Mon, 14 Dec 2020 05:35 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 14 Dec 2020 05:35 AM IST
विज्ञापन
delhi cold...demo
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरी पर्वतीय इलाकों में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता की वजह से हो रही बर्फबारी का असर अब मैदानी इलाकों में दिखने लगा है। ऐसे में अब अधिकतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा रही है। यही वजह है कि राजधानी में अब सुबह शाम लोग ठिठुर रहे हैं।
विज्ञापन
प्रादेशिक मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को राजधानी का न्यूनतम तापमान सामान्य से 3 अधिक 11.1 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान सामान्य से तीन कम 20.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। यही वजह रही कि दोपहर में धूप निकलने के बाद भी लोगों को सर्दी का एहसास होता रहा।
विज्ञापन
रविवार सुबह साढ़े 8 बजे तक दिल्ली-एनसीआर में कोहरे का स्तर औसत श्रेणी में दर्ज किया गया है। इस कड़ी में सुबह तक 450 मीटर तक दृश्यता का स्तर रहा। ऐसे में अलसुबह निकलने वाहन चालकों को हेड लाइट के सहारे धीमी गति से वाहन चलाने पड़े।
विज्ञापन
फिलहाल, पहाड़ों पर बर्फबारी खत्म हो चुकी है। ऐसे में अब उत्तर- पश्चिम दिशा से आने वाली ठंडी हवाएं सुबह और शाम के समय सर्दी बढ़ाएगी। इस वजह से आगामी दिनों में दिल्ली में शीत लहर की संभावना भी देखी जा रही है, जिससे गलन वाली सर्दी महसूस होगी।
पिछले 24 घंटे में हवा में नमी का अधिकतम स्तर 100 फ़ीसदी और न्यूनतम 54 फ़ीसदी दर्ज किया गया है। वहीं, दिल्ली के अन्य इलाकों में शामिल लोधी रोड 9.8 डिग्री सेल्सियस के न्यूनतम तापमान के साथ सबसे ठंडा रहा। इसके अलावा मुंगेशपुर में भी 9.8 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है।
गौरतलब है कि दिसंबर की शुरुआत में लोगों को ठंड से राहत मिली हुई थी, लेकिन शनिवार से सुबह- शाम के समय अधिक ठिठुरन महसूस की जा रही है। ठंड से बचने के लिए अब लोगों ने भी पूरी तरह से गर्म कपड़े निकाल लिए हैं। गत माह भी दिल्ली की सर्दी ने नवंबर में ही 17 सालों का रिकॉर्ड तोड़ा है और अक्तूबर में 57 सालों के रिकॉर्ड को धराशायी किया है।