फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi zoo Cooler facility in the enclosure of lions, leopards, tigers and wild cats

तपती गर्मी: शेर, तेंदुए, बाघ व जंगली बिल्लियों के बाड़े में कूलर की सुविधा, मौसमी फलों का आनंद ले रहे जानवर

Mon, 11 Apr 2022 07:57 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 11 Apr 2022 07:57 AM IST
सार

दिल्ली की गर्मी इन दिनों पारे को लेकर नए कीर्तिमान बना रही है। शनिवार का दिन ही शुरुआती 15 दिनों के भीतर बीते 72 सालों में सबसे गर्म दर्ज किया गया है। चिड़ियाघर में जानवरों को गर्मी से राहत दिलाने के लिए बाड़ों में कूलर व पंखे का इंतजाम किया गया है

विज्ञापन
delhi zoo Cooler facility in the enclosure of lions, leopards, tigers and wild cats
बाड़े में लगे कूलर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी में पारे के तपने के साथ इंसान ही नहीं जानवर भी परेशान है। यही वजह है कि लू और भीषण गर्मी से बचने के लिए चिड़ियाघर के जानवर पानी में अठखेलियां करने के साथ मौसमी ताजे फलों का आनंद ले रहे हैं। जानवरों को भीषण गर्मी से राहत दिलाने के लिए बाड़ों में ताजे पानी के साथ उनके पिंजरों में कूलर व पंखे का इंतजाम किया गया है।
विज्ञापन


दिल्ली की गर्मी इन दिनों पारे को लेकर नए कीर्तिमान बना रही है। शनिवार का दिन ही शुरुआती 15 दिनों के भीतर बीते 72 सालों में सबसे गर्म दर्ज किया गया है। चिड़ियाघर में जानवरों को गर्मी से राहत दिलाने के लिए बाड़ों में कूलर व पंखे का इंतजाम किया गया है। साथ ही ताजे पानी की भी व्यवस्था की गई है। 
विज्ञापन


अधिकतर जानवर अपना अधिकांश समय पानी में अठखेलियां करके ही बिता रहे हैं।  वहीं, हिरण के बाड़े में लगाए गए छोटे फव्वारे जानवरों को राहत पहुंचा रहे हैं। हाथियों को गर्मी से राहत दिलाने के लिए सुबह-शाम नहलाया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शेर,तेंदुआ व बाघ के पिंजरे में कूलर लगाए गए हैं। खुले में घूमने वाले जानवरों के लिए अस्थायी छप्पर का निर्माण किया गया है, जिससे वन्यजीवों को छाव मिल सके। साथ ही उनके पानी पीने के लिए छोटे छोटे तालाब का निर्माण किया गया है।
 

मौसमी फलों की दी जा रही है खुराक

मौसम के बदलते ही जानवरों की खुराक में बदलाव किया गया है। चिड़ियाघर के एक अधिकारी के मुताबिक, मांसाहारी जानवरों को दी जाने वाली मांस की मात्रा कम कर दी गई है। साथ ही अन्य ठोस व पेय पदार्थों में बढ़ोतरी की गई है। 

जानवरों को तरबूज, खरबूज, ककड़ी व खीरा दिया जा रहा है। अधिकारी ने कहा कि मौसमी फलों के माध्यम से जानवर तरोताजा महसूस करेंगे व उन्हें गर्मी का अहसास भी कम होगा। इसलिए प्रशासन की ओर से इन फलों को खाने में शामिल किया गया है।

आगामी दिनों में लगेंगे 60 कूलर
आने वाले समय में चिड़ियाघर में विभिन्न वन्यजीवों के बाड़े में 60 कूलर लगेंगे। इसके लिए प्रशासन की ओर से तैयारी की जा रही है। एक अधिकारी का कहना है कि अभी शेर, तेंदुआ, बाघ व मांस खाने वाले अन्य जानवरों के बाड़े में इस तरह सुविधा है, लेकिन जिस तरह से गर्मी पड़ रही है।

इसे देखते हुए वन्यजीवों को राहत देने के लिए अन्य पिंजरों में भी कूलर लगाने की जरूरत महसूस की गई है। इस जरूरत को महसूस करते हए अन्य जानवरों की पिंजरों में भी कूलर की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed