{"_id":"5ea2eea0136e8b38270b3101","slug":"delhi-zoo-14-year-old-dead-tigress-sample-will-be-tested-for-coronavirus","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली के चिड़ियाघर में मृत 14 साल की बाघिन के सैंपल को होगी कोरोना जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली के चिड़ियाघर में मृत 14 साल की बाघिन के सैंपल को होगी कोरोना जांच
Fri, 24 Apr 2020 07:27 PM IST
Mohit Mudgal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mohit Mudgal
Updated Fri, 24 Apr 2020 07:27 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के चिड़ियाघर में मृत 14 साल की बाघिन के खून के सैंपल कोरोना जांच के लिए बरेली लैब भेजे जाएंगे। इस बाघिन की मौत बुधवार को किडनी फेल हो जाने की वजह से हुई थी। चिड़ियाघर के अधिकारी ने कहा कि 14 साल की बाघिन का नाम कल्पना था और किडनी फेल होने से उसकी मौत हुई थी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया, अगले ही दिन उसे दफना दिया गया था। हमने कोरोना जांच के लिए उसके खून के नमूने लिए हैं।
तीन पशु स्वास्थ्य संस्थानों- नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हाई सिक्योरिटी एनिमल डिजीज भोपाल, नेशनल रिसर्च सेंटर ऑन इक्वींस हिसार और आईवीआरआई बरेली के सेंटर फॉर एनिमल डिजीज रिसर्च एंड डायग्नोस्टिक को जांच के लिए स्वीकृति मिली है।
विज्ञापन
इस बाघिन की मौत बुधवार को शाम 6.30 बजे हुई थी और गुरुवार को उसे दफना दिया गया था। दिशा निर्देशों को देखते हुए इस दौरान कम से कम स्टाफ वहां मौजूद था।
अमेरिका में चार साल के बाघ के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद नेशनल टाइगर कंजर्वेशन अथॉरिटी ने सभी मुख्य वाइल्डलाइफ वार्डन को पत्र लिखकर बाघों में कोरोना वायरस से मिलते-जुलते लक्षणों को देखने का निर्देश दिया था।
विज्ञापन