फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi: Young man stabbed to death due to enmity, family members created ruckus in police station

Delhi : रंजिश में युवक की चाकू से गोदकर हत्या, परिजनों ने थाने में किया हंगामा; इलाके में रहने वाले पांच नामजद

Fri, 02 May 2025 02:20 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 02 May 2025 02:20 AM IST
सार

मृतक के परिजनों ने थाने पर हंगामा किया और स्थानीय सी-10 इलाके निवासी पांच युवकों पर हत्या करने का आरोप लगाया।

विज्ञापन
Delhi: Young man stabbed to death due to enmity, family members created ruckus in police station
थाने के बाहर हंगामा करते परिजन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सुल्तानपुरी इलाके में बुधवार रात युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई। मृतक की शिनाख्त सी-6 ब्लॉक सुल्तानपुरी निवासी सूरज (26) के रूप में हुई है। वह शादी समारोह में जा रहा था। मृतक के परिजनों ने थाने पर हंगामा किया और स्थानीय सी-10 इलाके निवासी पांच युवकों पर हत्या करने का आरोप लगाया। सुल्तानपुरी थाना पुलिस मामला दर्ज कर नामजद आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।

विज्ञापन


बाहरी जिला पुलिस उपायुक्त सचिन शर्मा ने बताया कि बुधवार रात करीब 9.56 सुल्तानपुरी थाना पुलिस को संजय गांधी अस्पताल से एक युवक को चाकू मारे जाने की जानकारी मिली। जांच में पता चला कि सूरज और उसके परिवार की सुल्तानपुरी के सी-10 ब्लॉक झुग्गी निवासी कुछ लोगों से दुश्मनी चल रही है।
विज्ञापन


परिवार वालों ने बताया कि बुधवार रात सूरज अपने एक दोस्त के साथ शादी समारोह में जा रहा था। इसी दौरान निर्मल अस्पताल के पास कुछ लोगोंं ने उसे घेर लिया और उसपर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। दोस्त उसे घायल अवस्था में पास के संजय गांधी अस्पताल लेकर आया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक माह पहले हुई थी शादी
पिता बिंदर ने बताया कि एक माह पहले ही सूरज की शादी हुई थी। इलाके में रहने वाले अखिल से उसके छोटे बेटे चांद का विवाद चल रहा है। आरोपियों ने कई बार उसके घर पर गोलीबारी भी की है। बिंदर का आरोप है कि शिकायत के बावजूद पुलिस आरोपियों पर कोई कार्रवाई नहीं करती है।

आरोपियों के इलाके में गोलियां चलाई
हत्या की घटना के बाद सी-10 झुग्गी निवासियों ने कुछ हमलावरों पर गोलियां चलाने का आरोप लगाया है। हमलावरों ने करीब एक दर्जन से अधिक गोलियां चलाईं। हालांकि कोई हताहत नहीं हुआ। स्थानीय निवासी पूजा ने बताया कि रात करीब 9.30 बजे कुछ लोग गोली चलाते हुए सी-10 की ओर आए। रोकने पर उनलोगों ने उसे धक्का दे दिया और गोली चलाने लगे।


पूछने पर बताया कि सी-10 के रहने वालों ने उनके एक दोस्त की चाकू गोदकर हत्या कर दी है। आरोपी युवकों की हत्या करने के नीयत से गोलियां चला रहे थे। मामले पर पुलिस अधिकारी का कहना है शुरुआती जांच में पता चला है कि दोनों पक्षों के बीच इलाके में वर्चस्व को लेकर विवाद चल रहा है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed