फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi: Young man stabbed to death after being rudely called

Delhi : अभद्रता से बुलाने पर युवक की चाकू घोंपकर हत्या, नाबालिग आरोपी की तलाश में पुलिस दे रही है दबिश

Fri, 15 Nov 2024 01:51 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 15 Nov 2024 01:51 AM IST
सार

बताया जा रहा है कि युवक ने आरोपी को अभद्रता से बुलाया और उसके बाद उससे दुकान से टॉफी मंगवाई। युवक टॉफी के साथ चाकू लेकर आया और हमला कर फरार हो गया।

विज्ञापन
Delhi: Young man stabbed to death after being rudely called
युवक की हत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भलस्वा डेयरी क्षेत्र में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। मृतक की शिनाख्त गौतम के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवक ने आरोपी को अभद्रता से बुलाया और उसके बाद उससे दुकान से टॉफी मंगवाई। युवक टॉफी के साथ चाकू लेकर आया और हमला कर फरार हो गया। बताया जा रहा है कि आरोपी नाबालिग है। पुलिस का दावा है कि आरोपी की पहचान कर ली गई है और उसको पकड़ने के लिए पुलिस दबिश दे रही है।

विज्ञापन


मृतक भलस्वा डेयरी क्षेत्र में फलों की रेहड़ी लगाता था। स्थानीय लोगों के मुताबिक बृहस्पतिवार दोपहर गौतम घर के पास ही एक प्लॉट के बाहर बैठा हुआ था। आरोप है कि उसने एक लड़के को अभद्र भाषा का इस्तेमाल कर अपने पास बुलाया। लड़का उसके पास आया तो उसने दुकान से टॉफी और कुछ अन्य सामान लेकर आने को कहा।
विज्ञापन


आरोपी कुछ देर बाद टॉफी और अन्य सामान के साथ चाकू लेकर वहां पहुंचा। सामान देने के बाद आरोपी ने गौतम के पेट में चाकू घोंप दिया। आस पास के लोगों ने पुलिस को घटना की जानकारी देकर गौतम को अस्पताल लेकर गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed